सासाराम। रोहतास जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और इस प्रतिभा को यहां के युवाओं ने समय-समय पर दिखाया है। शिक्षा का क्षेत्र हो या खेल का क्षेत्र या फिर राजनीतिक का क्षेत्र हो, सभी क्षेत्रों में रोहतास जिले के युवाओं ने अपनी अलग पहचान बनाई है। अब रोहतास जिले के सासाराम निवासी अर्पिता सिंह देश की प्रतिष्ठित संस्थान राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (नीफ्ट ) की परीक्षा में सफलता प्राप्त करके फैशन के क्षेत्र में भी अपना लोहा मनवाया है। बता दे की सासाराम के प्रभाकर रोड निवासी ओंकार सिंह की पुत्री अर्पिता सिंह का देश की प्रतिष्ठित संस्थान राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (नीफ्ट) में चयन हुआ है। अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद अर्पित सिंह को पटना एनआईएफटी (नीफ्ट) केंपस प्राप्त हुआ है। निफ्ट के लिए चयनित अर्पिता पिता सिंह ने बताया कि भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के तत्वाधान में निफ्ट की स्थापना 1986 में हुई है।
उन्होंने बताया कि अपने अध्ययन के साथ-साथ इंटरनेट का सहारा लेते हुए इसकी तैयारी किया और इसके प्रथम परीक्षा में सफल होने के बाद द्वितीय परीक्षा में बैठने को मौका मिला और उसे में भी सफल हुई। उन्होंने बताया कि निफ्ट में कई तरह के कोर्स है। छात्र छात्राएं अपने रुचि के अनुसार कोर्स का चयन कर प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले सकते हैं। बता दे की वर्तमान में फैशन डिजाइनिंग, फैशन कम्युनिकेशन, फैशन एसेसरीज डिजाइन, टेक्सटाइल डिजाइन, लेदर डिजाइन सहित कई ऐसे कोर्स है जो इस संस्थान के द्वारा कराए जाते है। वही अर्पिता के चैन पर उनके परिजनों ने भी प्रसन्नता व्यक्त किया है। बता दें की अर्पिता के पिता ओंकार सिंह शंकर महाविद्यालय में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि यह देश की सबसे प्रसिद्ध संस्थानों में से एक है और इस संस्था में उनकी बेटी के चयन से गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वही अर्पिता सिंह की मां पूनमe सिंह भी अपनी बेटी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त किया है।