सासाराम। भारतीय जनता पार्टी जिला पदाधिकारी एवम प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष सुशील कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संपन्न हुई। आगामी 7 अगस्त को सासाराम में होने वाली जिला कार्य समिति की बैठक को लेकर चर्चा किया गया। बैठक में जानकारी दी गई की प्रदेश द्वारा निर्देशित विस्तृत जिला कार्यसमिति की बैठक 7 अगस्त को सत्यम पैलेस सासाराम में होगी जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में नगर विकास मंत्री नितिन नवीन एवम मुख्य वक्ता श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह होंगे और साथ में प्रदेश महामंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, स्थानीय विधायक, विधान परिषद भी शामिल होंगे। विस्तृत जिला कार्यसमिति बैठक में अपेक्षित श्रेणी अंतर्गत जिला कोर कमिटी, वर्तमान एवम पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, प्रभारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक, सह संयोजक, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला कार्यसमिति, जिला मोर्चा अध्यक्ष, पदाधिकारी, जिला प्रकोष्ठ संयोजक, सह संयोजक, लोकसभा विधानसभा प्रभारी, संयोजक, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, प्रभारी, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, प्रखंड प्रमुख, मुखिया संघ जिलाध्यक्ष, नगर निगम, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वार्ड पार्षद भाजपा समर्थित आमंत्रित होंगे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों के साथ साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। बैठक में जिला महामंत्री विजय सिंह, प्यारेलाल ओझा, अशोक साह, उपाध्यक्ष विवेक सिंह, अरुण पांडे, प्रमोद कुशवाहा, मोर्चा अध्यक्ष सतनारायण पासवान, अभिषेक तिवारी, अरुण चौबे, सुजीत गोंड, अवधेश कुशवाहा, सनी चंद्रवंशी, संजीव मोहन, बृजनंदन कुशवाहा, रेनू गुप्ता, कौशल किशोर, बबलू पाठक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Trending
- 18 अक्टूबर को सुपौल आएंगे सीएम नीतीश, प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर है
- बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 12 डिब्बे खड़ी मालगाड़ी से टकराकर पटरी से उतर गयी, 19 लोग हुए घायल
- शराब पीकर गाली-गलौज का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट,एक वृद्ध की मौत, एक दर्जन से अधिक जख्मी
- सासाराम में खुला किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का एक्सक्लूसिव शोरूम
- प्रभावित किसान मजदूर यूनियन के संयोजक का खेत में मिला शव, हत्या की जताई गई आशंका
- तेजप्रताप ने इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष पर लगाया यौन शोषण का आरोप, बिहार भर में मचाई खलबली
- ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पटना में तैनात सिपाही की पत्नी ने भागलपुर में की आत्महत्या
- नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के 6 छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय संस्थान में प्रशिक्षण देने का मिला अवसर