औरंगाबाद: औरंगाबाद जिला के कासमा पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से दो अपराध कर्मियों को अवैध देसी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 अमित कुमार ने रविवार की अपराह्न करीब 3:00 मदनपुर कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जानकारी दिया कि कासमा पुलिस द्वारा शनिवार को थाना क्षेत्र में संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान दो व्यक्ति को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से दो देसी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस, दो एंड्राइड मोबाइल, एक ग्लैमर मोटरसाइकिल, एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। सर्वप्रथम चिराला गांव के पास से गया जिला के कोच थाना क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी देवनंदन प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र राजू कुमार रंजन को गिरफ्तार किया गया।
इसके पास से एक देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके संदर्भ में थाना में कांड संख्या 125/ 24 दर्ज की गई। पुण: वाहन चेकिंग के क्रम में बक्शी बीघा के पास से कासमा थाना क्षेत्र के अपकी गांव निवासी विपत प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र जय नंदन कुमार को एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूत बरामद किया गया है। इस संदर्भ में थाना कांड संख्या 126/ 24 दर्ज की गई है।दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस छापामारी अभियान में थाना अध्यक्ष कासमा इमरान आलम, एस आई ललन प्रसाद यादव, पीटीसी अवधेश यादव, नवीन कुमार, सिपाही रजनीश कुमार, मनोरमा कुमारी, भगवान सिंह शाहिद डायल 112 के पदाधिकारी कर्मी शामिल रहे हैं।