पटना। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से देशभर के पुलिस और सुरक्षाबलों के लिए पदक की घोषणा की गई है। इसमें बिहार पुलिस को 23 पदक मिले हैं। इनमें पांच पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री पदक दिया गया है। कहें तो बिहार पुलिस ने दिल्ली तक अपना दम दिखा दिया है। वहीं, अपर पुलिस महानिदेशक संजय सिंह और डीएसपी राजेश कुमार शर्मा को सराहनीय पुलिस सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिला है। इसके अलावा 16 अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया गया है। बताते चलें कि बजरंग पुरी में अजय साह का परिवार उसी दुकान सह मकान में रहता है। घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात लगभग दस बजे दूध बूथ पर अजय शाह बैठे थे। दो युवक बूथ सह मकान में पहुंचे। स्वजनों की माने तो दोनों युवक बूथ के अंदर घुसकर गोली चलाने लगे।
गोली लगते ही संचालक गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर मकान के अंदर रहे स्वजन बाहर निकले और खून से लथपथ अजय को निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने एन एमसीएच भेजा। नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पहुंचकर आलमगंज थाना पुलिस छानबीन कर रही है। पत्नी शोभा देवी ने पुलिस को बताया कि पति दूध बूथ बंद करने की तैयारी में थे। अचानक पहुंचे दो बदमाशों ने पति की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या कर अपराधी पैदल ही आराम से निकल गए। एएसपी शरथ आरएस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन से जुड़ा विवाद प्रतीत होता है। छानबीन जारी है। जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे।