सासाराम। नगर एवं प्रखंड कांग्रेस कमिटी सासाराम के तत्वावधान में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए प्रखंड मुख्यालय सासाराम में बुधवार को धरना प्रदर्शन का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता नगर कांग्रेस सासाराम के नगर अध्यक्ष तौफीक अहमद मकरानी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रोहतास ज़िला कांग्रेस के अध्यक्ष कन्हैया सिंह एवं रोहतास ज़िला कांग्रेस कमिटि के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बेनीमाधव सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज़िला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि बिहार एक पिछड़ा राज्य है एवं जब तक केंद्र की भाजपा सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देती तब तक बिहार प्रगति के रास्ते पर नहीं जा सकता। नगर कांग्रेस के अध्यक्ष तौफीक अहमद मकरानी ने कहा की बिहार कांग्रेस कमिटि के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व मे बिहार के प्रत्येक प्रखंडों में बिहार प्रदेश को विशेष राज्य के दर्जा के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ी जायेगी।
प्रखंड से लेकर राज्य एवं केंद्र स्तर तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष तौफीक अहमद मकरानी , धनंजय कुमार मेहता , कन्हैया सिंह, डाॅ जावेद अख्तर, यूथ कांग्रेस ज़िला महासचिव अताउर रहमान मकरानी , जीएम अंसारी, विनय यादव, दीपक शुक्ला, सुनील तिवारी, लोकेश तिवारी, लुकमान फरहान, बिनोद राय, शैलेंद्र गुप्ता, दिलबाश अंसारी, सादाब अंसारी, जी डी यादव, मोहम्मद शमीम, तेजु मंसूरी , मुन्ना भारती, मनीष चौबे, राम सुरत सहित अन्य लोग शमिल थें।