सासाराम। भारतीय जनता पार्टी जिला रोहतास द्वारा विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस जिला भाजपा कार्यालय में मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद सुशील सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार और संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सतनारायण पासवान ने किया। मुख्य अतिथि सुशील सिंह ने विभाजन विभीषिका दिवस को याद करते हुए कहा कि पिछले 75 वर्षो से हम उन लाखों पुरुषो और महिलाओं को याद किए बिना आजादी का जश्न मना रहे थे, जिन्होंने अप्रिय और अव्यवस्थित विभाजन के दौरान अपनी जान गवाई थी।पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के साथ अब 15 अगस्त को होने वाले भविष्य के आयोजनों में हमेशा नरसंहार के पीड़ितों की स्मृतियां सदैव सभी भारतीय में मन मस्तिष्क में विद्यमान होगी,इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अभिनंदन करता हु।उन्होंने कहा कि भारत के विभाजन का कोई अगर असली दोषी था तो जिन्ना नही बल्कि केवल कांग्रेस और पंडित जवाहर लाल नेहरू थे।पंडित जवाहर लाल नेहरू की कांग्रेसी सरकार द्वारा विभाजन स्वीकार करना एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।भारत विभाजन के परिणाम स्वरूप 6 लाख लोग मारे गए,1.5 करोड़ लोग बेघर हुए,1 लाख महिलाओं के साथ अनाचार हुआ। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन भारतवासियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करने का अवसर है जिनका जीवन देश बटवारे की बली चढ़ गया इसके साथ ही यह दिन उनलोगो के कष्ट और संघर्ष की याद दिलाता है
जिन्हे विस्थापन का दंश झेलने को मजबूर होना पड़ा ।ऐसे सभी लोगो को मेरा शत_शत नमन। प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कहा कि देश के बटवारे का दर्द को कभी भुलाया नही सकता। 1947 में धर्म के आधार पर देश का विभाजन इतिहास में एक काला अध्याय है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का यह दिन हमे भेदभाव,वैमनश्व और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए न केवल प्रेरित करेगा बल्कि इसमें एकता,सामाजिक सदभाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री भाजपा त्रिविक्रम नारायण सिंह, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, जिला महामंत्री विजय सिंह, अशोक साह, उपाध्यक्ष विवेक सिंह, अरुण पांडे, पंकज सिंह, सत्येंद्र सिंह, प्रमोद कुशवाहा, जिला मंत्री रामायण पासवान, ओ बी सी मोर्चा जिलाध्यक्ष नवीन चंद्र साह, वकील खरवार, सुनील रजक, बबल कश्यप,महेंद्र ओझा, राजीव रंजन, विशाल देव, बृजनंदन कुशवाहा, बंशी सेठ, सुजीत गोंड, दिनेश साहू, भानु प्रताप, योगेश मिश्रा,बनारसी सेठ,अशोक पांडे,महेंद्र ओझा,कौशल किशोर, छोटेलाल सोनी, परमेश्वर सिंह, अभिषेक तिवारी, राधेश्याम पांडे,अनिता देवी, सुनीता देवी, सूर्यकालो देवी, प्रमिला देवी, राजेंद्र गुप्ता, रामसूरत सिंह, सचितानंद सिंह, रेणु गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।