मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में एक महिला ने सुसाइड कर लिया है। कारण यह था कि वह अपने भाई को राखी बांधने मायके जाना चाहती थी। लेकिन, उसके पति ने मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और इसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। हालांकि, मायके वाले इसे हत्या बता रहे हैं। उनका आरोप है कि ससुराल वालों ने इस वारदात को अंजाम दिया है और अब बचने के लिए आत्महत्या की बात कर रहे हैं। घटना जिला के औराई थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। मृत महिला की पहचान 26 वर्षीय नीलू देवी के रूप में की गई है। वर्ष 2021 में पप्पू माझी के साथ शादी संपन्न हुई थी।
ससुराल वालों का कहना है कि नीलू देवी रक्षाबंधन पर अपने मायके जाने की जिद करने लगी। लेकिन, पति ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों की बीच विवाद हुआ। इसके बाद नीलू देवी ने अपने घर दुपट्टे को गले का फांस बनाकर आत्महत्या कर लियाइधर, महिला के मायके वाले इस मामले को हत्या बता रहे हैं। मायके वालों ने नीलू देवी ने पति और सास पर हत्या का आरोप लगाया है। ससुराल वालों का कहना है कि यह खुदकुशी है। पुलिस इस राज से पर्दा उठाने की कोशिश कर रही है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज जांच में जुटी है। थाना अध्यक्ष रूपक कुमार ने बताया विवाहिता का पति से विवाद हुआ था। प्रथम दृश्य मामला आत्महत्या का है जबकि मायके वाले हत्या की बात को बता रहे है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया है।