तीन लोगों को निकाला गया सुरक्षित दो गायब
औरंगाबाद जिला के अंबा से मंगलवार की रात्रि एक बड़ी खबर आ रही है। जहां अंबा देव पथ स्थित बटाने नदी के पुल के समीप वैकल्पिक रास्ते से जाने के क्रम में एक बाइक पर सवार पांच लोग नदी की तेज धार में बह गए। घटना मंगलवार की रात्रि करीब 8:00 के आसपास की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही अंबा अंचलाधिकारी चंद्रप्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, अंबा थाना अध्यक्ष राहुल कुमार, एस आई पंकज झा, एस आई सत्येंद्र झा, एस आई औरंगजेब खां सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। और स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से खोजबीन में लग गए।
तीन लोग को सुरक्षित निकाला गया दो लापता
पांच लोगों में से डूबे हुए तीन लोगों को स्थानीय गोताखोर एवं ग्रामीणों की सहायता से निकला गया। जिनकी पहचान कासमा थाना क्षेत्र के पखनोउर निवासी 45 वर्षीय शीला देवी, गोह थाना क्षेत्र के दधपी गांव निवासी संतोष पाल, पत्नी प्रियंका देवी, दो वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार, एक वर्षीय पुत्र अभ्यम कुमार के रूप में किया गया है। ग्रामीणों की सहायता से शीला देवी, संतोष पाल और सत्यम कुमार को बटाने नदी से बाहर निकल गया है। तीनों की स्थिति काफी गंभीर है कुटुंब रेफरल अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में उनकी इलाज की जा रही है। वही संतोष पाल की पत्नी प्रियंका देवी और इनका एक वर्षीय पुत्र अभ्यम कुमार लापता है। स्थानीय रमेश कुमार पाल ने बताया कि करीब रात्रि 8:30- 9:00 बजे के आसपास हम लोग को जानकारी मिली तो हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे और वहां से तीन लोगों को निकाला गया। जिनका इलाज कुटुंबा रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है। यह सभी एक ही बाइक पर सवार होकर देव की ओर से कुटुंबा थाना क्षेत्र के महुआ धाम की ओर जा रहे थे। एसडीआरएफ की टीम पहुंच रही है ।और लापता हुए प्रियंका देवी और 1 वर्षीय पुत्र अभ्यम कुमार की खोजबीन की जा रही है। तीनों की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। लपता मां -पुत्र की खोजबीन जारी है।