स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अनीमिया से बचाव के साथ महावारी को लेकर किया जागरूक
सासाराम। सासाराम प्रखंड के मोकर पंचायत स्थित प्लस टू राजकीय अंबेडकर आवासीय बालिका उच्च विद्यालय में गुरुवार को जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा सीफार के सहयोग से एनीमिया मुक्त भारत पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा विशेष जानकारी प्रदान किया गया। सासाराम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर हरिशरण ने वहां मौजूद छात्राओं से स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां लिया साथ ही साथ उन्होंने इस कार्यक्रम के उद्देश्यों को भी बताया। उन्होंने बताया कि एनीमिया मुक्त भारत के लिए लगातार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिसमें जनता अभियान के साथ-साथ दावों का वितरण भी किया जा रहा है। डॉ हरीश राम ने बताया कि एनीमिया से निपटने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
अनीमिया के लक्षण, दुष्प्रभाव और बचाव की दी गई जानकारी
कार्यक्रम में सहयोगी संस्था पिरामल स्वास्थ्य के प्रोग्राम लीडर (संचारी रोग) हेमंत कुमार ने वह मौजूद छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को एनीमिया क्या है, एनीमिया के लक्षण, इसका कारण और दुष्परिणाम के साथ साथ इसके बचाव का उपाय बताए। हेमंत कुमार ने वहां मौजूद छात्राओं से उनकी डेली रूटीन के बारे में जानकारी लिया और एनीमिया के लक्षणों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि एनीमिया एक खतरनाक बीमारी है। उन्होंने बताया कि प्रचुर मात्रा और समय से पौष्टिक आहार नहीं लेने के कारण शरीर में खून की कमी हो जाती है जिससे एनीमिया के नाम से भी जाना जाता है हेमंत कुमार ने छात्राओं को इससे बचने के लिए समय से भोजन और पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया।
महावारी को लेकर दी गई जानकारी
सासाराम प्रखंड के करवंदिया स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की सीएचओ नेहा कुमारी ने वहां मौजूद छात्राओं को महावारी से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी उपलब्ध कराया। नेहा कुमारी ने माहवारी के दौरान होने वाली दिक्कतों एवं महावारी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां एवं स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। वही प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह छात्रावास प्रबंधक अनामिका कुमारी ने सभी छात्राओं को नियमित व्यायाम करने के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारियों को अमल करने के लिए सलाह दिया। वहीं सासाराम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएचएम प्रवीण कुमार ने महावारी एवं एनीमिया से संबंधित समस्याओं के निदान के लिए सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों से संपर्क करने की सलाह दिया तो बीसीएम ममता कुमारी ने एनीमिया पीड़ित लोगों को दवा का सेवन एवं उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापिका कृति प्रकाश के अलावा शिक्षक एस एम बदरे सामरी शिक्षिका साक्षी तिवारी, गीता कुमारी, निशा कुमारी, संजू यादव, नेहा गुप्ता, रिंकू कुमारी, पूनम कुमारी, पूर्णिमा दुबे एवं पुष्पा कुमारी मौजूद रही।