पटना: पटना के दानापुर में शनिवार को एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की तेज हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मकान मालिक ने दानापुर थाने को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृतक की पहचान नौबतपुर के चिरौरा निवासी रंजू देवी 40 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नौबतपुर शहर रामपुर निवासी मधुरेश कुमार अपनी पत्नी रंजू देवी के साथ दानापुर के लालू प्रसाद के खटाल के नजदीक एक किराए के मकान में रहते थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कई दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। इसी घटना को लेकर शनिवार को पति मधुरेश कुमार अपनी पत्नी के साथ कमरे में बंद हो गया। दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद मधुरेश कुमार ने अपनी पत्नी रंजू देवी को तेज हथियार से गला काट डाला और फरार हो गया। कुछ देर बाद इस बात की सूचना आसपास के लोगों को लगी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दानापुर थाने को दी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक रंजू देवी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नौबतपुर शहर रामपुर निवासी मधुरेश कुमार अपनी पत्नी रंजू देवी के साथ दानापुर के लालू प्रसाद के खटाल के नजदीक एक किराए के मकान में रहते थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कई दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। इसी घटना को लेकर शनिवार को पति मधुरेश कुमार अपनी पत्नी के साथ कमरे में बंद हो गया। दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद मधुरेश कुमार ने अपनी पत्नी रंजू देवी को तेज हथियार से गला काट डाला और फरार हो गया। कुछ देर बाद इस बात की सूचना आसपास के लोगों को लगी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दानापुर थाने को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक रंजू देवी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।