सासाराम। बिहार यात्रा को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा शुक्रवार को सासाराम पहुंचे। स्थानीय परिसदन में मीडिया को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने आरजेडी पर जमकर हमला बोला। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन के लोग उपेंद्र कुशवाहा को मिटाने में लगे थे परंतु उपेंद्र कुशवाहा को जहां होना था आज उपेंद्र कुशवाहा वहीं मौजूद है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा एक धारा है जिसको रोकना नामुमकिन है और वह अपना जगह बना ही लेता है। वहीं लोकसभा चुनाव में एनडीए के हार के पीछे आरजेडी का साजिश बताया। उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को पार्लियामेंट में जाने के लिए राजद ने कई साजिश रचा इसके बावजूद भी उपेंद्र कुशवाहा लोकसभा तक पहुंच ही गए। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा में हराने के लिए राजद ने साजिश रचा था हालांकि साजिश में वह कामयाब हो गया और अपने ही लोग उस साजिश के शिकार हो गए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में आरजेडी को सफलता तो मिल गई लेकिन विधानसभा चुनाव में आरजेडी को इसका परिणाम भुगतना होगा।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि विधानसभा के चुनाव में पिछली बार जो नुकसान हुआ था इस बार उसकी भरपाई की जाएगी और इसके लिए वह एनडीए के लिए पूरी तरह से मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका यह मेहनत एनडीए के लिए है और बिहार में एनडीए की सरकार बनाने के लिए वह बिहार यात्रा पर निकले हुए हैं। वही बंगाल में बिहार के छात्रों की हुई पिटाई को लेकर उन्होंने निंदा किया है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बंगाल में बिहार के परीक्षार्थियों के साथ जो दुर्व्यवहार किया गया वह काफी दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से मांग किया है कि बिहार के लोगों को सुरक्षा प्रदान करें और इस तरह के घृणित कार्य करने वाले लोगों को दंडित करें। मौके पर रोहतास जिलाध्यक्ष कपिल कुमार, प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा, झूना सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, बनारसी कुशवाहा प्रदेश महासचिव, विराट सिंह कुशवाहा सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।