बेगूसराय: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए एक नाबालिग लड़के को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वहीं घायल अवस्था में नाबालिक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना गांव की है। घायल नाबालिक की पहचान गोधना गांव के रहने वाले सनोज कुमार का पुत्र अभिनव कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि गुरुवार रात अभिनव कुमार के चाचा रोशन कुमार के साथ गांव के ही किसी व्यक्ति के साथ मामूली बात को लेकर मारपीट हुई। इस मारपीट से नाराज होकर अपराधियों ने घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग किया।
तभी घर के पास अभिनव कुमार शौच करने के लिए निकला उस समय अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इससे अभिनव कुमार को पैर में गोली लगा गई। गोली चलते ही घरवालों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। घायल अवस्था में अभिनव को उस जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा बछवारा थाना पुलिस को दी। मौके पर बछवाड़ा थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस घटना के संबंध में बछवाड़ा थाना अध्यक्ष ने बताया है कि गुरुवार रात दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में मारपीट हुई है। मारपीट के बाद एक पक्ष द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इस गोलीबारी में नाबालिग को गोली लगी है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।