औरंगाबाद : नि:शक्त, गरीब व असहाय लोगों के बीच सेवा एवं सहयोग की भावना विकसित करना एक उम्दा सोच है। इसी परिप्रेक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित कर निर्धन, बेसहारा वृद्ध – वृद्धा एवं बच्चों को ठंड से राहत दिलाने के ख्याल से पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह ने अपने माता पिता को समर्पित ट्रस्ट देव मंगल मेमोरियल के तत्वावधान से बारूण प्रखंड के कुंडवा गांव में जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया। बताया कि देश में आजादी के बाद बहुत तरक्की हुई है परंतु आज भी कई गरीब मजबूरी बस रात्रि विश्राम खुले में करते हैं। ऐसे व्यक्ति को ढूंढ़कर मदद करना लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम लगातार जारी रहेगी।
देव मंगल मेमोरियल ट्रस्ट के माध्यम से सामाजिक भागीदारी के तहत कई कार्य किया जा रहा है। गरीबों व जरुरतमंदों की मदद करना एक बड़ा पुण्य का कार्य है। इसी उद्देश्य को आगे रखकर ट्रस्ट के माध्यम से इस कड़कड़ाती ठंड में कंबल का वितरण किया जा रहा है। यह कार्य लगातार किया जाएगा । कार्यक्रम में पूर्व मुखिया प्रवल सिंह, उप मुखिया रवि प्रकाश, वार्ड सदस्य सह भाजपा नेता रॉकी कुमार समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और आसपास के ग्रामीण उपस्थित हुए।