बक्सर : डुमरांव थाना के मुंगासी गांव में आज मंगलवार की सुबह दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। रास्ते के विवाद के कारण इनके बीच पहले से ही मनमुटाव चल रहा है। मंगलवार की सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और एक दूसरे के साथ गाली गलौज के बाद ललकार ने की स्थिति आ गई। इसका परिणाम यह हुआ कि एक पक्ष के लोगों ने गोली चला दी। जिसमें आनंद कुमार सिंह घायल हो गए। उनके पैर के अंगूठे में गोली लगी है।
घायल को पहले उपचार के लिए डुमराव के अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया गया। चुकी जख्म पैर के नीचे अंगूठे में है, इस वजह से वह खतरे से बाहर हैं। यह जानकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने दी।अस्पताल आए घायल के भाई ने पूछने पर बताया अपने परिवार से अलग हुए सदस्यों में प्रमोद कुमार सिंह व कृष्ण कुमार सिंह ने गोली चलाई। वे हत्या करना चाहते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।