पटनाः बिहार के राजधानी पटना में जश्न का माहौल है, क्योंकि देश के सर्वोच्च नागरिक पद्मपुरस्कार के तीनों श्रेणियों की घोषणा हो चुकी है। इसमें बिहार के प्रख्यात शिक्षाविद् और सुपर-30 के संचालक आनंद कुमार का भी नाम शामिल है। आनंद कुमार को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है। इनके अलावा बिहार से तीन और लोगों को यह पुरस्कार मिला हैं। इनमें कपिलदेव प्रसाद और सुभद्रा देवी के नाम शामिल हैं।
सुपर-30 जैसे संस्थान का संचालन करने वाले आनंद कुमार ने वैसे तो कई राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया है, लेकिन अपने क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वालों को मिलने वाला देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। आनंद कुमार ने एक बार फिर से बिहार का नाम रोशन कर दिया है। इसके लिए सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी ट्वीट कर उन्हें सार्वजनिक रूप से बधाई दी है। प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर इन पुरस्कारों की घोषणा की जाती है।
आनंद कुमार ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘भारत सरकार ने मुझे पद्मश्री सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की, विशेष आभार आपने मुझे इस सम्मान के लायक समझा। साथ ही साथ उन तमाम लोगों का सहृदय धन्यवाद, जिन्होंने कठिन से कठिन परिस्तिथियों में भी मेरा साथ नहीं छोड़ा।’