मुगलसराय। 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंडल मुख्यालय स्थित बाकले रेल ग्राउंड में आयोजित समारोह में मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया। स्कूली छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान गाया गया तथा मंडल रेल प्रबंधक द्वारा रेल सुरक्षा बल परेड की सलामी ली गयी तथा उसकी पलटन का निरीक्षण भी किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं के साथ मंडल रेल प्रबंधक द्वारा चालू वित्त वर्ष में डीडीयू मंडल की अब तक प्राप्त प्रमुख उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर रेल अधिकारियों सहित पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन/डीडीयू मंडल की अध्यक्षा व सदस्याएं, मंडल में कर्मचारी यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में रेल कर्मी व आमजन उपस्थित रहे। समारोह के दौरान मंडल में उत्कृष्ट कार्य हेतु चयनित आरपीएफ कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कर्मचारी कल्याण निधि से 04 कर्मचारियों/आश्रितों को व्हील चेयर प्रदान किया गया। रेलकर्मियों के 10 बच्चों को उच्च शिक्षा हेतु कर्मचारी कल्याण निधि से स्कॉलरशिप चेक प्रदान दिया गया। कुल 189 (छात्रा – 55, छात्र -134) अराजपत्रित कर्मचारियों के बच्चों को कर्मचारी कल्याण निधि से स्कॉलरशिप प्रदान की गई है। गंभीर बिमारी में 57 रेलकर्मियों को कर्मचारी कल्याण निधि से सहायता राशि प्रदान की गई है। गणतंत्र दिवस समारोह में डीडीयू मंडल के मंडल कला समिति, स्काउट एवं गाइड, स्कूली बच्चों द्वारा देशप्रेम से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया तथा रेलवे सुरक्षा बल के डॉग स्क्वायड द्वारा प्रस्तुति भी दी गयी।