पटना : अखिल भारतीय समाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश कुमार सिंह राष्ट्रीय महासचिव अभय झा बिनु सिंह एवं राजकुमारी देवी ने संयुक्त रुप से बयान जारी करते हुऐ कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक अवसरवादी नेता के साथ मौकापरस्त नेता भी है। इनका इतिहास रहा है की ये शुरू से ही संघर्षशील नेताओ को अपमानित कर उसे पार्टी से निकालने का काम किया है। चाहे वो इनके राजनीतिक गुरु और इनको राजनीत मे स्थापित करने वाले जॉर्ज फर्नांडिस हो या फिर शरद यादव, अरुण कुमार, दिग्विजय सिंह या फिर सतीश कुमार और आरसीपी सिंह हो। इन्होंने वैसे लोगो को अपमानित करने का काम किया है जिनके कर्मो और उनके द्वारा पार्टी के लिये लगाये गये खून पसीने के बदौलत आज माननीय मुख्यमंत्री जी सत्ता सुख प्राप्त कर रहे है।
आगे मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से बिहार के लोगो ने नीतीश कुमार को ऐसा को सागा नही जिसको नीतीश कुमार ने ठगा नही जैसे शब्दों से सुशोभित किया था उस शब्द को भी नीतीश कुमार ने अपने कर्मो के बदौलत लगतार चरितार्थ करने का काम किया है। श्री गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से जदयू संसदीय दल के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है अब उन्हें आगे आकर इनके द्वारा लगाये गये सभी आरोपो का जवाब देना चाहिए। श्री गुप्ता ने कहा कि यह सच्चाई है कि मुख्यमंत्री जरूरत के समय नेताओ को अपने पार्टी में झूठी प्रलोभन और अपनी दुखड़ा सुना पार्टी में शामिल कराते है।फिर उन नेताओं को अपमानित कर पार्टी से निकाल देते है। आखिर कब तक चापलूसो और कान फुकवा लोग के सहारे अपनी राजनीतिक रोटी सेकते रहेगे। बिहार की जानता अब सब कुछ समझ चुकी है और अब इनके झांसा में न बिहार की जानता आने वाली है और न ही किसी राजनीतिक पार्टी के प्रबुद्ध कार्यकर्ता।