डेहरी ऑन सोन : कैमूर पहाड़ी पर स्थित रोहतास गढ़ किला परिसर में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के तत्वावधान में रविवार को रोहतास गढ़ तीर्थ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। भारत माता भगवान राम व हनुमान व आश्रम के संस्थापक बाला साहब देश पांडेय, पूर्व अध्यक्ष जगदेव राम उरांव के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह खरवार ने कहा कि भोले भाले वनवासी समुदाय को बरगलाकर धर्मांतरण किया जा रहा है।
आप सभी वनवासी बंधु अपने मूल संस्कृति सनातन धर्म को सुरक्षित रखते हुए शिक्षा के प्रति जागरूक हो।तभी विकास विकास संभव है। और संस्कार और स्वरोजगार का विकास हो होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीस गढ़ के पूर्व वन मंत्री गणेश राम भगत ने कहा कि उक्त कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र में संस्कार और संस्कृति की रक्षा के प्रति लोग सजग हो गए है। साथ ही साथ इस क्षेत्र का विकास भी हो रहा है।रोहतास गढ़ किला पर आने के लिए रोपवे निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। अब किला तक आने के रास्ते भी बनेंगे। अगली बार सभी लोग रोपवे से आएंगे।
आप लोग शिक्षित होंगे तभी अपने अधिकार के प्रति सजग होंगे। हम वन वासियों को बहला फुसला कर धर्म परिवर्तन कराने का कार्य कुछ लोगो द्वारा किया जा रहा है।उनके झासे में नहीं आए।हम सनातनी है।और और जनगणना में धर्म में सनातन लिखवाए। ताकि हमलोग को जो बाटने की नीति अपनाई जा रही है।उसका मनसा पूरा नहीं हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम के जिलाध्यक्ष गोविंद नारायण सिंह ने किया। संचालन महृंग जी उरांव,राजेश उरांव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को अन्य प्रांत से आए सोमेश उरांव,मेघा उरांव,शनि टोपो समेत कई ने संबोधित किया।अन्य प्रांत से उपस्थित अतिथि और स्थानीय जन प्रतिनिधि को महेंद्र कुमार, संजीव गुप्ता, कृष्णा सिंह यादव, महेंद्र प्रताप सिंह, भूपेंद्र नारायण सिंह, राम लाल उरांव, डोमा सिंह खरवार, प्रेम कुमार पाठक ने अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया।