सासाराम। सासाराम स्थित कुशवाहा सभा भवन में रविवार को कुशवाहा सभा भवन समिति के तत्वधान में अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 101 वी जयंती समारोह कुशवाहा सभा भवन के अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह अधिवक्ता के अध्यक्षता में एवं संरक्षक सत्यनारायण स्वामी के संचालन संपन्न में हुआ। जयंती समारोह का उद्घाटन डहरी विधायक फतेह बहादुर सिंह, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ निर्मल कुमार सिंह एवं जिला यादव महासभा के अध्यक्ष सुग्रीव प्रसाद प्रसाद सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया गया। उद्घाटन के बाद उपस्थित सभी लोगों ने अमर शहीद जगदेव प्रसाद को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। स्वागत व अभिनंदन सचिव शिव कुमार सिंह ने किया।
अपने उद्घाटन भाषण में विधायक श्री फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि आज महान विभूति का जयंती समारोह है जिन्होंने कहा था कि सौ में 90 शोषित है 90 भाग हमारा है। धन धरती और राज पाठ में 90 भाग हमारा है। आज जरूरत है जीवन का हर क्षेत्र में लोगों की भागीदारी की तभी समाज बनेगा तभी देश बनेगा ।आज इतने वर्षों की आजादी के बाद भी मंदिरों में एसटी राष्ट्रपति को घुसने नहीं दिया जाता है। शुद्धीकरण किया जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री का डाक बंगला गंगाजल से शुद्ध करण किया जाता है। अगर ऐसा होता रहा तो देश टूट जाएगा। वही इस अवसर पर रविंद्र प्रसाद सिह, शिव कुमार सिंह, सत्यनारायण स्वामी, अखिल भारतीय मौर्य शिक्षक सह शिक्षा मंच बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, निर्भय कुमार सिंह, दीनानाथ सिंह, जगदीश सिंह , गुपुत सिंह, टेंगर पासवान, राजेंद्र सिंह , रामअवतार मौर्य, मेघनाथ सिंह ,रामेश्वर प्रसाद सिंह , लालमोहन सिह,मनोज शर्मा, शिवदयाल सिह, जयनाथ वर्मा,धन्नजय सिह, गुड्डू सिंह कुशवाहा, अशोक कुमार, जागरोपन सिंह तथा अन्य लोग उपस्थित थे।