डेहरी ऑन सोन : ऐतिहासिक रोहतासगढ़ किला में परिसर जिला प्रशासन रोहतास एवं कला संस्कृति विभाग के तत्वाधान में वनवासी कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, एडीएम चंद्रशेखर सिंह, डेहरी के एसडीएम चंद्रिमा अत्री वनवासी कल्याण के अध्यक्ष गोविन्द नारायण सिंह, अखिलेश कुमार व अन्य पदाधिकारियों ने दीप जला कर संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि राज के पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम थे। श्री गौतम को कार्यक्रम में पहुँचने पर एडीएम चंद्रशेखर सिंह, डेहरी एसडीएम चंद्रिमा अत्री ने गुलदस्ता देकर व शाल देकर सम्मानित किया।
पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम सहित एडीएम एसडीएम कार्यक्रम किला परिसर मे चार करम के पेड़ की पूजा से प्रारंभ की गयी। मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम व अधिकारियो ने जंगल के वनस्पति का स्टॉल का निरीक्षण किया। स्टॉल आंवला हरे, बहेरा, गुडमार, पीआर, गुग्गल, महुआ, इंद्रजौ,मीठा पत्ता. निषोध मलंगनी का स्टॉल लगा था। रोहतास जिला के चित्र प्रदर्शनी भी किया गया था। रोहतास पीएचसी द्वारा दो मेडीकल कैंप लगाया गया था।मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम ने कहा कि पेयजल बिजली शिक्षा का अभाव है। बच्चों की क्वालिटी है। सड़क स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों मे काम हमारी सरकार करेगी। पर्यटक स्थल घोषित करने, टॉप टेन मे इसे रखा गया है। रैयती भूमि मे वनफल है जो जीविका का साधन था बहुत जल्दी वनफल चुनने वे बेचने का अधिकार मिलेगा। रेहल से चौरासन मंदिर तक दस किमी जिला परिषद की सड़क बहुत जल्दी बनेगा।
रोहतास अधौरा तक की सड़क की प्रक्रिया की जा रही है। झूला का भी लाभ बहुत जल्द मिलेगा। किला परिसर के आसपास गेस्ट हाउस बनेगा। रोहतासगढ व पीपरडीह पंचायत को अलग राशि लेने के लिए मुखिया स्थान चिंहित करे। मोबाइल टावर के लिए सर्वे का काम हो गया। टावर भी बहुत जल्दी लगेगा। अन्य विभागों से भी सारे काम होंगे। कार्यक्रम मे धनसा, नागाटोली के स्कूली बच्चों ने नृत्य प्रदर्शन किया गया वही महिलाओं ने साधारण पोशाक मे ही मानर के थाप पर सरहुल डमकच लुग्धी का प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन ने बच्चियों को पोशाक उपलब्ध की थी।सांस्कृतिक रक्षा दौड़ अंडर चौदह तथा सीनीयर जुनीयर बालक बालिकाओं का दौड़ कराया गया तथा पुरस्कार वितरण की। रोहतास बीडीओ बबलू कुमार ने भी गीत का प्रदर्शन किया ।स्थानीय लोग की संख्या के अनुपात मे गुप्ता धाम यात्रियों की संख्या काफी थी जिससे कार्यक्रम मे चार चांद लग गया।वनवासी कल्याण आश्रम के जिलाध्यक्ष गोविंद नारायण सिंह ने कहा कि यह रामचंद्र जी के पुर्व जो की भूमि है तथा देश के कोने-कोने से आदिवासी अपने पूर्वजों की भूमि का नमन करते हैं।
दो साल से वनवासी कल्याण महोत्सव सरकार द्वारा आयोजित की जा रही है। सत्रह वर्ष से वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा सत्रह वर्ष से रोहतास किला मे तीर्थ महोत्सव आयोजित करते आ रहा है। एसडीएम चंद्रिमा अत्री ने कहा कि रोहतासगढ रोहतास की पहचान है। इस क्षेत्र का विकास हो यह प्रयास रहेगा। आदिवासी कार्यक्रम को पहली बार देखा। आदिवासीयो को देश स्तर पर निखारने की जरूरत है। पहाड़ के लोग अपनी समस्याओं को लेकर डायरेक्ट मिल सकते हैं। एडीएम चंद्रशेखर ने कहा कि सभी अधिकारी पहाड़ के लिए ईमानदारी पुर्वक काम करेगा। राजा हरिश्चंद्र के पुत्र रोहताश्व के बाद कई लोगो ने यहां से सत्ता का संचालन किया है। इस क्षेत्र के उत्थान के लिए प्रशासन तैयार रहेगा। आदिवासियों का उद्गम स्थल रोहतास है इसे आगे बढाया जाएगा। बीएसएनएल टावर व अतिथियों के विश्राम स्थल बनेगा। सड़क निर्माण की प्राथमिकता होगी। मौके पर शिवप्रसन्न राय, आसु खान कृष्णा यादव, सीओ रामप्रवेश राम, अयोध्या पांडेय नागेंद्र यादव एसडीएम चंद्रिमा अत्री, एडीएम चंद्रशेखर सिंह, गोविंद नारायण सिंह, अखिलेश सिंह, अनुराग आदित्य ,पीजीआरओ फिरदौस आलम. महेंद्र सिंह मनीष सिंह रंगलाल, मिथिलेश रवि इरफान नगीना यादव श्यामनारायण उरांव योगेंद्र उरांव, अजय पहलवान, राजबली सिंह, अजय भुईंया आदि थे।