औरंगाबाद : तेज रफ्तार ऑटो पलटने से दर्जनों लोग घायल हो गए। जिसमे सात महिला समेत अन्य लोग घायल हो गए। दरअसल यह घटना औरंगाबाद जिले के औरंगाबाद पटना मुख्य पथ के नेशनल हाइवे 139 स्थित देवकली शिव मंदिर के समीप घटित हुई है। ऑटो पलटने से हादसे के घायलों की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के जियादीपुर गांव निवासी विनोद मेहता के 37 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी, प्रवेश मेहता के पत्नी प्रमिला देवी, विनोद मेहता की पुत्री प्रीतम कुमारी, कुकुर्मी गांव निवासी रामदयाल मेहता के पत्नी फूलमती देवी, जम्होर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी महेंद्र राम की 20 वर्षीय पुत्री रानी कुमारी समेत अन्य लोग शामिल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग ऑटो पर सवार होकर ओबरा बाजार करने जा रहे थे। ऑटो चालक ऑटो को काफी तेज रफ्तार में ऑटो चला रहा था। लेकिन जैसे ही ऑटो नेशनल हाईवे 139 स्थित देवकली शिव मंदिर के समीप पहुंची की अचानक ऑटो अनियंत्रित हो गयी और सभी लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। वहीं इस दौरान घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल उतपन्न हो गया। जिसके बाद आसपास के नागरिकों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गयी। जहां से नागरिक सभी को आनन फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा लेकर पहुंचे जहां सभी का उपचार किया जा रहा है।
वहीं हादसे के छह की हालत गंभीर देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा से औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां सभी का उपचार चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। वहीं इस हादसे में चार की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। फिलहाल सभी सदर अस्पताल में ही इलाजरत है।