औरंगाबाद : बारात जाने के दौरान सड़क हादसे में दो बाइक सवार दोस्त की दर्दनाक मौत हो गयी। दरअसल यह घटना बुधवार की देर रात औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र के नबीनगर सिचाई कॉलोनी स्थित बारा गांव के समीप घटित हुई है। मृतक झारखंड राज्य के पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बनिया डिब्राहि पंचायत अंतर्गत खरडीहा गांव निवासी दूधेश्वर सिंह के 36 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार एवं स्व० देवनारायण सिंह के 30 वर्षीय पुत्र हरेंद्र कुमार सिंह था। वहीं इस घटना के बाद परिजन चित्कार मार रो रहे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनो युवक अपने गांव से बाइक पर सवार होकर नबीनगर थाना क्षेत्र के पीढी गांव में बारात जाने के लिए निकले थे। पूरा बाराती आगे निकल गया। इनलोग बारात के बाइक से शामिल होने जा रहे थे। लेकिन जैसे ही सिचाई कॉलोनी स्थित बारा गांव के समीप पहुंचा की अचानक एक अज्ञात वाहन टक्कर मार दिया जिसके कारण दोनो सड़क हादसे का शिकार हो गए और नहर में गिर पड़े। जहां पानी मे डूबने से दोनो की मौत हो गयी।
वहीं उस दौरान बाइक का इंडिकेटर जल रहा था। जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया। जिसके आलोक में पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को बाहर निकाला और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कागजी प्रक्रिया पूरी कर बुधवार-गुरुवार की रात पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। जहां से गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के उपरांत दोनो के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
इस घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजन सदर अस्पताल में चीत्कार मार रो रहे है। मृतक के परिजनों ने सरकार से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है।