- शिवरात्रि के अवसर पर काराकाट से गुप्ता धाम दर्शन के लिए जा रहे थे लोग
चेनारी : रोहतास जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है जहां गुप्ताधाम जा रही पिकअप पलटने से डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं जबकि 3 की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार रोहतास जिला अंतर्गत गोराडी थाना क्षेत्र से 23 लोग पिकअप में सवार होकर चेनारी थाना क्षेत्र स्थित गुप्ता धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप चला रहे ड्राइवर का संतुलन खो बैठा जिससे पिकअप गहरी खाई में जा गिरी जिसमें 3 लोगों की मौत होगी जानकी एक दर्जन से अधिज घायल हो गए। वही कुल लोग लापता भी बताए जा रहे हैं। वही घायलों का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है जबकि गंभीर लोगों को सासाराम सदर अस्पताल के अलावा वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। वही घटनास्थल पर कोहराम मचा हुआ है घटना सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंचकर रेस्क्यू में लगी हुई है। घटना की जानकारी देते हुए चेनारी थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि शिवरात्रि में लगने वाले मेले को लेकर कुछ लोग सुबह 4 बजे के करीब पिकअप से गुप्ता धाम जा रहे थे इसी दौरान गाय घाट के समीप पिकअप असंतुलित होकर 70 फीट गड्ढे में गिर गया जिसमे 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 19 लोग बुरी तरह से घायल है। उन्होंने बताया कि गड्ढे से सभी मृतकों एवं घायलों को निकाला गया है। वही कुछ लापता लोगों की तलाश जारी है।
दुर्घटना में घायल लोग
दीपू कुमार उम्र 10 वर्ष पिता संजय सिंह गोरा काराकाट, अंशु कुमार उम्र 15 वर्ष पिता धनजी सिंह, प्रीति कुमारी उम्र 17 वर्ष पिता रामाकांत सिंह (सभी काराकाट थाना क्षेत्र के गोरा निवासी), मनी कोलादेवी उम्र 45 वर्ष पति स्वर्गीय कविता सिंह, सरस्वती देवी उम्र 40 वर्ष पति छोटेलाल सिंह तुर्की बिक्रमगंज, नेहा कुमारी उम्र 25 वर्ष पिता दिनेश यादव सकला बाजार काराकाट,अंजली कुमारी उम्र 16 वर्ष पिता अवधेश सिंह सकला गोडारी काराकाट, मनोज कुमार उम्र 32 वर्ष पिता कलेक्टर सिंह सकला गोडारी काराकाट, दुलारो देवी उम्र 50 वर्ष पति कलेक्टर सिंह सकला काराकाट, दिलबाजो देवी उम्र 45 वर्ष पति कमता सिंह गोरा काराकाट, सुकांति देवी उम्र 40 वर्ष पति अवधेश सिंह सकला काराकाट, रिंकी कुमारी उम्र 25 वर्ष पिता मनोज सिंह सकला काराकाट, नीता देवी उम्र 45 वर्ष पति अवधेश सिंह डेहरी, कुंती देवी उम्र 50 वर्ष पति मनोज सिंह गोरा काराकाट, आदित्य कुमार उम्र 10 वर्ष पिता अवधेश सिंह सकला काराकाट, बिंदा देवी उम्र 45 वर्ष पति गणेशा (सकला) काराकाट, संजू कुमारी उम्र 20 वर्ष पिता भगवान सिंह (सकला) काराकाट, देवंती देवी उम्र 40 वर्ष पति धनजी सिंह (गोरा) काराकाट, सुनैना कुमारी उम्र 10 वर्ष पिता मनोज सिंह (सकला) कराकाट, कुंती देवी पति रामविलास सिंह गोरा काराकाट, रीता देवी पति हरे राम सिंह गोरा काराकाट, दीपू कुमार पिता संजय सिंह गोरा काराकाट।