सासाराम। स्थानीय न्यू स्टेडियम मे आदित्य नारायण पाण्डेय स्मृति तृतीय जिलास्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम मे सबसे पहले राष्ट्रगान से शुरु हुआ।अतिथियों द्वारा दिवंगात स्केटिंग स्टार आदित्य नारायण पाण्डेय के तैल चित्र पर आगत अतिथियों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित किया गया। मुख्य अतिथि राहुल कुमार जिला खेल पदाधिकारी सह विशेष कार्य पदाधिकार उद्घाटन करता राजेश्वर राज पूर्व विधायक सह अध्यक्ष क्रीधा भारती बिहार प्रांत, डॉ बीरेंद्र कुमार, डॉ अमित कुमार , डॉ नीतू नवनीत द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया।
सभा को सम्बोधित करते हुए राहुल कुमार खेल पदाधिकारी ने कहा की वाकई मे यह आयोजन प्रशंसनीय है। यहाँ के खिलाडियों मे जज्बा है। जिला प्रशासन ऐसे आयोजन मे सहायक बनेगी। राजेश्वर राज पूर्व विधायक ने कहा की खेल से हमे एकता और अनुशासन की सीख मिलती है।डॉ कामेश्वर नाथ तिवारी सिविल सर्जन रोहतास ने खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए कहा की खेल को खेल की भावना से खेलनी चाहिए। खेल से शरीर स्वस्थ रहेगा। डॉ अमित कुमार ने कहा की इस तरह की प्रतियोगिता होती रहनी चाहिए मै आप सबको विश्वास दिलाता हुँ की किसी भी खिलाड़ी को खेल के दौरान चोट लगने पर मेरे द्वारा निःशुल्क चिकित्सा की जाएगी। डॉ बीरेंद्र कुमार प्राचार्य ने भी खिलाडियों को संबिधित किया। अगत अतिथिओं का स्वागत रोहतास जिला कबड्डी संघ के सचिव ने स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुग्छ दे कर किया। स्वागत गान डी ए वी पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया, जबकि स्वागत नृत्य डिजायर डांस स्कूल द्वारा किया गया। कार्य क्रम का संचालन संतोष ओझा द्वारा बहुत ही मनमोहक अंदाज़ मे किया गया। प्रतियोगिता की व्यवस्था मनोज कुमार संयुक्त सचिव द्वारा किया गया।
डॉ अलोक कुमार तिवारी ने भी खिलाडियों को सम्बोधित किया। इस मौक़े पर वार्ड नंबर 28 की पार्षद सारिका कुमारी, वार्ड नंबर 9 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विकास कुमार, अनिल सिंह, नरेन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर खेल कूद, शिक्षा, चिकित्सा एवं समाजसेवा के अहम योगदान देने वाले व्यक्तियों को रोहतास गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका कबड्डी मे बिक्रमगंज की बालिका टीम ने कोचस की टीम को हराया कर सेमीफइनल मे प्रवेश किया। जब की सासाराम की बालिका टीम ने चेनरी टीम को हरा कर फाइनल मे प्रवेश किया। बालक टीम मे कुदरा की टीम को डी ए वी सासाराम की टीम ने रोमांचक मैच मे हरा दिया।