पटना। जेडीयू में आर-पार की लड़ाई पर उतरे उपेंद्र कुशवाहा ने आखिरकार पार्टी छोड़ने का ऐलान करते हुए जदयू के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। बता दे कि उपेन्द्र कुशवाहा पटना में अपने समर्थकों के साथ दो दिनों तक बैठक करने के बाद पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने अपने फैसले की जानकारी नीतीश कुमार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को दे दी है। पार्टी छोड़ते हुई उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के साथ शुरुआत अच्छा रहा लेकिन अंत बुरा रहा। श्री कुशवाहा ने कहा कि बिहार से जंगल राज को हटाने के लिए लोगों ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया था लेकिन उन्होंने लोगों के साथ विश्वास घात किया।
उन्होंने कहा कि जंगलराज खत्म करने के लिए नीतीश कुमार द्वारा संकल्प लिया गया था लेकिन आज नीतीश कुमार जंगलराज लाने वाली पार्टी के साथ मिल गए। वही उपेन्द्र कुशवाहा ने पार्टी छोड़ते हुए नए राजनीतक दल बनाने का ऐलान भी कर दिया है। उपेन्द्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय लोक जनता दल के नाम से नई पार्टी बनाने का ऐलान करते हुए कहा कि अगला चुनाव महागठबंधन के खिलाफ लड़ी जाएगी।