औरंगाबाद : सोमवार को रफीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को जहरीले सांप काटने से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रफीगंज थाना क्षेत्र के सिमरा जमशेद गांव के रामपुकार शर्मा की पत्नी मालती देवी घर में कामकाज कर रही थी। तभी कुछ सामान इधर से उधर करते समय सांप ने डस लिया। महिला की नजर जैसी ही सांप पर पड़ी तो वह देखकर भयभीत हो गए और आवाक रह गई। जोर जोर से चिल्ला कर अन्य परिजनों को आवाज लगाई और कहा कि एक ईंट के घर मे छोड़े गए रेक से जहरीले सांप ने काट लिया।
महिला ने बताया कि वह कुछ सामान को उस जगह से निकाल रही थी तभी हाथ में सांप पकड़ा गया और सांप ने अंगुली पर ही डंस लिया। आनन-फानन में परिजनों ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर स्वास्थ्य को ठीक बताया। परिजनों ने बताया कि महिला मालती देवी अभी ठीक हैं लेकिन बाद में इस जहरीले सांप का असर तेज हो जाता है इसलिए हम लोग डरे सहमे हुए हैं। इधर परिजनों ने उस सांप को पकड़ लिया और फिर उसे जान से मार कर आपको सदर अस्पताल तक लाया।