शिवसागर। शिवसागर प्रखंड के सोनहर गांव में आगामी 26 फरवरी को शाक्यमुनि विहार कल्याण संस्थान के तत्वधान में आयोजित होने वाले 16 वार्षिक बुद्ध महोत्सव को लेकर तैयारी जोरों पर है। बता दें कि प्रत्येक वर्ष फरवरी महीने के अंतिम रविवार को वार्षिक बुद्ध महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें विभिन्न प्रदेशों के साथ-साथ विभिन्न देशों के बुद्ध अनुयायियों का आगमन होता है। इसकी जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से सोनहर गांव में वार्षिक बुद्ध महोत्सव आयोजन का किया जा रहा है जिसमें बिहार राज्य के अलावा अन्य राज्यों एवं देश विदेश से बुद्ध के अनुयाई इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी भारत के अलावा अन्य देशों से भी लोग शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 15 वर्षों से प्रत्येक वर्ष फरवरी महीने के अंतिम रविवार को वार्षिक बुध महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष 16 वां वार्षिक बुद्ध महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। प्रवीण कुमार ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारी अंतिम चरणों में है।