- दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ़्तार
रोहतास : थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें पुलिस की संवेदनहीनता भी उजागर हुई। जानकारी के अनुसार फरियाद लेकर पहुंचे पीड़िता के पिता को पुलिस ने डांट कर थाने से भगा दिया। जिसके बाद उसे वरीय पदाधिकारी तथा महिला हेल्पलाइन की गुहार गुहार लगानी पड़ी। जिसके बाद थाने में उसके आवेदन लिए गए। पीड़िता के पिता ने बताया की मेरी 7 वर्षीय पुत्री गत गुरुवार को छत पर खेल रही थी। जहां एक अन्य घर के छत पर खड़े 40 वर्षीय प्रेम साह ने आवाज देकर मिठाई देने के बहाने उसे अपने घर बुलाया। म बच्ची मिठाई लेने के लिए उसके छत पर पहुंची। जिसके बाद वह उसे घर के एक कमरे में ले गया। उस दिन घर में प्रेम साह के अलावा कोई अन्य सदस्य नहीं था। जिसका फायदा उठाते हुए उसने मेरी पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। जिसका विरोध करते हुए बच्ची जोर-जोर से चिल्लाने लगी। बच्ची की चिल्लाने की आवाज सुनकर आरोपी घबरा गया। आरोपी उसे छोड़ वहां से भाग निकला। पीड़ित बच्ची वहां से भागकर अपने घर पहुंची जहां घटना की पूरी बात अपनी मां को बताई। पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना के दिन वो किसी अन्य गांव में मजदूरी करने के लिए गया था। जहां 2 दिन तक वहां रुका। जब शनिवार को घर पहुंचा तो पत्नी ने घटना की पूरी जानकारी दी। जिसके बाद मैंने उक्त व्यक्ति से पूछने गया तो वह मेरे साथ मारपीट पर उतारू हो गया। वही स्थानीय पुलिस द्वारा किए गए इस व्यवहार के कारण पीड़ित परिवार महिला हेल्पलाइन तथा जिले के वरीय पदाधिकारी तक गुहार लगाया। जिसके बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। उसके बाद रविवार को पीड़िता नाबालिक लड़की का मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वही दुष्कर्म के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आइपीसी के तहत 376 एबी एवं पाॅक्सों एक्ट का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर अस्पताल के मेडिकल अफसर डाॅक्टर अशोक यादव ने बताया कि पीड़ित नाबालिक 9 साल के आसपास है। वही मामले को लेकर करगहर थानाध्यक्ष रामविलास प्रसाद ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन के बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए रविवार की सुबह आरोपी पड़ोसी प्रेम साह 58 साल को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अग्रतर कार्रवाई करते हुए बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।