- दबंगों द्वारा दंपति को लाठी डंडे से दौड़ा दौड़ा कर पीटने का वीडियो हो रहा है वायरल
सांझौली। रोहतास जिले संझौली थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ दबंग एक दंपती को लाठी-डंडे से बुरी तरह से पीट रहे हैं। वीडियो संझौली थाना क्षेत्र के गडुरा गांव का बताया जाता है। बताया जाता है की उक्त वीडियो शनिवार 25 फरवरी का है। वीडियो में तीन लोग एक दंपती पर लाठी-डंडे से हमालवार है। इतना ही नहीं भागते दंपती का पीछा करते हुए वे लगतार लाठी से वार कर रहे हैं। यहां तक कि महिला की जमीन पर गिरने के बाद भी महिला को लाठी से मारते नजर आते हैं।
वीडियो में एक शख्स हाथ में ईंट उठाकर उक्त दंपति पर प्रहार करने की कोशिश करता हुआ देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गड़ुरा गांव निवासी संजय सिंह का अपाने पड़ोसी से नाली-गली के जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार शाम इसी बात को लेकर एक बार फिर विवाद होने लगा तभी विरोधी पक्ष द्वारा दंपती पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया गया। वे जान बचा कर भागे, लेकिन इनका पीछाकर लाठी से वार किया गया। लाठी के वार से संजय सिंह की पत्नी मिला सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि संजय सिंह और उनके भाई को भी चोट आई है। लाठी डंडे के प्रहार से मिला सिंह का सिर फट गया, जिसमें कई टांके लगे हैं। घुटने और हाथ में भी चोट आई है। संजय सिंह के बड़े भाई उमाशंकर सिंह द्वारा मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
इस संबंध में संझौली थाना के थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया की मामले में 10 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला गली-नाली के विवाद का है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वही रोहतास एसपी ने एक सूचना जारी कर बताया की गिरफ्तारी के डर से आरोपी भागे फिर रहे हैं। आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।