सासाराम : स्थानीय प्रभाकर रोड स्थित जनता दल (यूनाईटेड) रोहतास जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में आज जदयू कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 72 वां अवतरण दिवस सुशासन दिवस के रूप में जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में मनाया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मुख्य मंत्री के नाम पर केक काट जन्मदिवस की बधाई देते हुए स्वस्थ जीवन की कामना किया। वही अवतरण दिवस के अवसर पर प्रदेश महासचिव अमरेश चौधरी ने कहा कि हम लोगों के सर्वमान्य नेता मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का जीवन संघर्षपूर्ण रहा। लोक दल, जनता दल, जनता दल (जॉर्ज), समता पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड) तक का सफर तय किया है। उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया है।
वही जिला प्रवक्ता रिंकू सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 72 वां जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में पूरे बिहार में कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा न्यायोचित फैसला लेने का काम किया है। उन्होंने बिहार को नई दिशा देने का काम किया। पूरी दुनिया में बिहारियों का सम्मान बढ़ाया। अवतरण दिवस पर बनारसी सिंह, धनंजय पटेल, संगीता सिंह, अरविंद कुशवाहा, सिंकंजय सिंह, अलख निरंजन, पप्पू सोनी, अरुण सोनी, सज्जाद अली, बबलू महतो इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे।