औरंगाबाद : जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक मारपीट हो गयी। जिसमे एक ही परिवार से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल यह घटना सदर प्रखंड के फेसर थाना क्षेत्र के ममका गांव में शनिवार को घटित हुई है। विवाद अपने ही दो गोतिया के बीच हुई है। घायलों की पहचान उसी गांव निवासी जगदेव पासवान, जगदेव पासवान का पुत्र रामसेवक पासवान, रॉबिन कुमार व अन्य के रूप में हुई है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनो गोतिया के बीच जमीन का बटवारा अमीन के द्वारा हो चुका है। तभी गांव के ही गोतिया बिरजू पासवान के द्वारा मकान बनाया जा रहा था। जो कि जगदेव पासवान के जमीन के कुछ हिस्से पर इनलोगों के द्वारा बढ़ चढ़कर मकान का निर्माण करवाया जा रहा था। उसी को मना करने गए। तभी दोनो के बीच बहसबाजी हुई। मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ लिया। तभी बिरजू पासवान, अभय पासवान, अजय पासवान पूरे परिवार समेत ईंट पत्थर, लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। जिसमे सभी लोग घायल हो गए। वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों व परिजनों के द्वारा दोनो को अलग किया गया और इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया जा रहा है। लेकिन दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।