सासाराम। अखिल भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के तत्वावधान में सासाराम स्थित संध्या लॉज में होली मिलन समारोह का आयोजन रोहतास जिला कोर कमेटी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य रूप से अखिल भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता और अखिल भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह राजपुर जिला पार्षद रेशमा कुमारी उपस्थित थे। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ने कहा कि होली प्रेम और सदभाव का पर्व है। इसलिये समाज के सभी वर्ग के लोगो को सभी प्रकार के गीले शिकवे, बातों को भूल इसे प्रेम और हर्षोल्लास से मनाना चाहिए।
वही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुऐ मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह राजपुर जिला पार्षद रेशमा कुमारी ने कहा कि होली आपसी भाईचारे के साथ खुशियों का पर्व है, इसे सभी लोग को शांतिपूर्ण ढंग से खुशियों के साथ मनाना चाहिये तथा बुराईयों को होलिका मे दहन कर देना चाहिये। कार्यक्रम मे मुख्यरूप से मोर्चा के प्रदेश महासचिव गीता पांडेय, सन्नी चौरसिया, सूरज मेहता, भाजपा नेता उमेश पांडेय, मोर्चा के महासचिव विकास तिवारी, बिनोद पासवान, एनपी वर्मा, प्रमिला देवी, भगवानो देवी, पूनम सिंह, बबन चौबे अशोक गुप्ता सहित मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।