सासाराम। कार्य में लापरवाही बरतने पर एक बार फिर रोहतास पुलिस पर गाज गिरी है। इस बार गाज सासाराम नगर थाना के एएसआई एवं नासरीगंज थाना के थानाध्यक्ष पर गिरी है। रोहतास के एसपी विनीत कुमार ने कार्य में लापरवाही को लेकर बड़ी करवाई की है। एसपी ने दो पुलिस पदाधिकारी को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू किया है। एसपी ने सासाराम नगर थाना के एएसआई कन्हैया एवं नासरीगंज थानाध्यक्ष सुभाष कुमार को निलंबित किया है।
एसपी के इस कार्रवाई से पुलिस महकमा में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व रात्रि में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान पाई गयी लापरवाही मामले में सासाराम थाना के एएसआई कन्हैया को निलंबित कर पुलिस केंद्र वापस बुलाया गया है। वही नासरीगंज थानाध्यक्ष सुभाष कुमार को थाना दैनिकी लंबित रखने के लिए निलंबित कर पुलिस केंद्र वापस किया गया है। उन्होंने जानकारी दिया की दोनों के विरुद्ध विभागीय कारवाई शुरू की जा रही है।