रोहतास : नोखा थाना क्षेत्र के हथिनी गांव से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक मंदबुद्धि युवक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को अंजाम दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी विनीत कुमार ने शनिवार को बताया कि नोखा थाना क्षेत्र के एक गांव में जबरन अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में एक को गिरफ्तार किया गया है। नोखा थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि हथिनी गांव के एक युवक जो मंदबुद्धि का है, उसे बहला फुसला कर गांव से बाहर ले जाकर जबरन यौनाचार किया गया है। पीड़ित युवक ठीक से बोल भी नहीं पाता है। इसी का फायदा उठा कर गांव के एक बदमाश द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है। शुक्रवार रात वारदात को गांव के ही एक अधेड़ ने अंजाम दिया।
घटना की जानकारी होने पर पीड़ित युवक के परिजन नोखा थाना पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी 40 वर्षीय योगेंद्र चौधरी को उसके घर से सोते समय गिरफ्तार किया है। पीड़ित युवक को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है।