सासाराम। जिले में लगातार हो रहे अपराध पर लगाम लगाने के उद्देश्य से रोहतास एसपी ने आधा दर्जन थानों में नए थानाध्यक्ष बनाये हैं। साथ ही साथ कई थानाध्यक्षों पर विभागीय कार्रवाई होने से रिक्त पड़े थानों में कई पुलिसकर्मियों को थाने की कमान सौंपी गई गई। इसके तहत संझौली थानाध्यक्ष संभु कुमार को चेनारी थाना का कमान सौपा गया है। वही पु.अ. नि. सुधीर कुमार को प्रभारी नियोजन शाखा कार्यालय से हटाकर नासरीगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया है। कनीय पु.अ.नि. करगहर थाना के सुदेश्वर कुमार दास को करगहर थानाध्यक्ष बनाया गया है।
कनीय पु.अ.नि. नोखा थान के प्रिया कुमारी को सूर्यपुरा थानाध्यक्ष, कनीय पु.अ.नि. दिनारा के गुड़िया कुमारी को भानस ओपी थानाध्यक्ष, कनीय पु.अ.नि. काराकाट थाना के मुकेश कुमार को संझौली थानाध्यक्ष, कनीय पु.अ.नि. राजपुर थाना के मितेश कुमार को कछवां थानाध्यक्ष, प्रभारी एलटीएफ2 रोहतास के चंद्रशेखर शर्मा को अकोढ़ीगोला थानाध्यक्ष, कनीय पुअनि संझौली को जितेंद्र यादव को नौहट्टा थानाध्यक्ष, एवं कनीय पु.अ.नि. बिक्रमगंज थाना के खुशी राज को डालमियानगर ओपी का थानाध्यक्ष बनाया गया है।