औरंगाबाद : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के द्वारा बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी को बनाए जाने पर सांसद सुशील कुमार सिंह जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, ज़िला प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह, विधान पार्षद दिलीप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
सांसद ने कहा कि इनके मनोनीत होने से संगठन मजबूत होगा यह पूर्व में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री भी रह चुके हैं। राजनीति का लम्बा अनुभव है जिसका लाभ आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मिलेगा और यह कुशल संगठनकर्ता है। इनके नेतृत्व में संगठन और सशक्त होगा।
ज़िला प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कहा कि इनको मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है इनका सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि रही है विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद सम्राट चौधरी सदन के अंदर और बाहर सरकार को घेरने का एक भी मौका नहीं चूकते हैं और मजबूती से अपनी बातों को रखते है जिसका परिणाम है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने भरोषा जताते हुए महत्वपूर्ण पद की जिम्मेवारी सौंपी है। आपके नेतृत्व में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बिहार भाजपा वरीय नेता सुनील सिंह, सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बबुआ जी, इन्द्रदेव यादव, मनोज शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक सिंह, अनिल सिंह, सुनील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ विश्वकर्मा, जिला महामंत्री मुकेश सिंह, देव के पूर्व उप प्रमुख मनीष राज पाठक, जिलामंत्री धर्मेन्द्र शर्मा, तीर्थ नारायण प्रसाद वैश्य, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय सिंह, दीनानाथ विश्वकर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह, पूर्व मुखिया जुलेखा खातुन, समाजसेवी रवि सिंह, आशु अभिनव, राजकुमार सिंह, अमिताभ सिंह, अमरीश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, दिपक सिंह, अभिषेक सिंह वसु, भाजपा नेता राकेश कुमार देवता, आशु अभिनव, रवि सिंह, नगर अध्यक्ष कौशल सिंह, मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, उदय सिंह, सुबोध सिंह, आलोक सिंह, अश्विनी तिवारी, जितेन्द्र शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष औरंगजेब खान, नलिनी रंजन, दीपक सिंह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला संयोजक रंजीत कुशवाहा, औरंगजेब खान, सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।