सासाराम। चक्रवर्ती सम्राट अशोक के जन्मोत्सव के अवसर पर बुधवार को सम्राट अशोक महान जन्मोत्सव समिति के बैनर तले सासाराम बेदा स्थित सूर्य मंदिर से विशाल मोटरसाइकिल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने किया। उक्त शोभा यात्रा बेदा सूर्यमंत्री से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए फाजलगंज, कचहरी रोड होते हुए रौजा रोड, बस्ती मोड़, नवरतन बाजार, से होते हुए पवार हाउस, शेरगंज, अड्डा रोड, जीटी रोड, धर्मशाला रोड, चौखंडी रोड, चौक बाजार, आलमगंज, शोभागंज, प्रतापगंज, नूरनगंज, कुशवाहा सभा भवन, पोस्ट ऑफिस, से होते हुए कुराईच, लालगंज नहर होते हुए तकिया में जाकर सम्पन्न हुई। मोटरसाइकिल शोभायात्रा में शामिल लोगों ने हाथ में तिरंगा व अशोक ध्वज को उठाए सम्राट अशोक के नारे लगा रहें थें। उक्त शोभायात्रा में नेता शिव शंकर कुशवाह, समिति के अध्यक्ष रविन्द्र मेहता, संरक्षक पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, पूर्व तिलौथू प्रखण्ड प्रमुख कपिल कुमार, राहुल मौर्या, दीपक कुशवाहा, अमित पासवान, विशाल कुशवाहा, गौतम कुशवाहा सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने दी बधाई
राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने लोगों को सम्राट अशोक के जन्मोत्सव पर बधाई दिया। साथ ही उन्होंने कहा की हिंदुस्तान सम्राट अशोक के नाम से ही जाना जाता है। सम्राट अशोक का जन्म बिहार के पाटलिपुत्र (पटना) में ही हुआ था और पाटलिपुत्र को ही अपनी राजधानी बना कर उन्होंने अखंड भारत का निर्माण किया। ऐसे विभूतियों के इतिहास को हर किसी को जानना चाहिए। श्री कुशवाहा ने कहा की वे आज उन्ही की जयंती मानने के लिए सासाराम में सासाराम आया हूं।