नोखा। अखिल विश्व गायत्री परिवार हरिद्वार के तत्वाधान में तीन दिवसीय महायज्ञ की जल भरी सह शोभायात्रा गुरुवार को निकाली गई। इस मौके पर गयात्री परिवार हरिद्वार से आए प्रतिनिधि की उपस्थिति में यह शोभायात्रा गयात्री नगर वार्ड नंबर 22 गयात्री मंदिर से निकाली गई। इनमें सैकड़ों महिलाएं और पुरुष उपस्थित होकर के कलश यात्रा में भाग लिया। यहां पर की मुख्य बाजार में होते हुए बस स्टैंड पहुंचे और बस स्टैंड से नोखा नाहर डग मंदिर के पास मंत्रोच्चार के साथ शुद्धि क्रिया की गई। उसके बाद जल भरी की गई। इस मौके पर गयात्री परिवार द्वारा गायत्री मंत्र का उच्चारण करते हुए भ्रमण किया गया। ॐ जय गयात्री माता के नारा से माहौल भक्तिमय हो गया।
इसमें कहा गया कि नर नारी एक समान, विचार क्रांति से ही देश मजबूत होगा, हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा, एक बनेंगे नेक बनेंगे, मां बहनों की रक्षा कौन करेगा हम करेंगे हम करेंगे, परिवार की शक्ति नारी है देश की शक्ति नारी है। अश्लील फ़ोटो लगा कर नारी को बदनाम ना करें। नारी शक्ति पर जोर दिया गया। इससे पूर्व गयात्री नगर से गयात्री मंत्र के साथ जलभरी सह शोभायात्रा निकाली गई। इसका संचालन राकेश कुमार शर्मा ने किया, इस मौके यज्ञ के आयोजनकर्ता सुरेंद्र प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, डॉक्टर सुनील कुमार सिन्हा, ने बताया कि यह महायज्ञ 23 अप्रैल तक चलेगा। जिसमें 9 कुंड बनाए गए 9 कुंडीय महायज्ञ का समापन शनिवार को किया जाएगा। हवन पूजन के बाद प्रसाद का वितरण लंगर में किया जाएगा। इस मौके पर मंटू केसरी, भरत राम, अभिषेक कुमार सिंह, गोलू बाबा, अनिल कुमार, मंटू कुमार यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य रविशंकर सिह, रंजीत कुमार विश्कर्मा, पंकज कुमार, श्रीराम से उमाशंकर प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित रहे।