सासाराम। पृथ्वी दिवस के अवसर पर एनिमल क्लाइमेट एवं हेल्थ सेव इंडिया ने युवाओं के साथ मिल कर सासाराम शहर के रेल्वे स्टेशन पर पर्यावरण को बचाने के प्रति लोगों में जागरुकता फैलने के लिए चॉकटिविज़म का आयोजन किया गया। हाथ मे चाक लिए युवा स्वयंसेवक स्टेशन परिसर में अपनी कलाकारी के माध्यम से पूरी सड़क को रंग बिरंगे चित्र एवं उससे जुड़े संदेश से भर दिया। जिसमें मानव द्वारा पर्यावरण में हो रही हानि एवं धरती माँ को फिर से स्वास्थ बनाने की बात लिखी गई। बच्चों ने लोगों से मिलकर इस समस्या के समाधान के बारे में भी चर्चा किया। देखते ही देखते पूरे परिसर में लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए भीड़ में इकठ्ठा लोगों ने भी इनका सहयोग किया।
कार्यक्रम का आयोजन कर रहे युवाओं ने बताया की इस कार्यक्रम का उद्देश्य धरती के वातावरण में तापमान के लगातार हो रही विश्वव्यापी बढ़ोतरी एवं जलवायु परिवर्तन से भविष्य में होने वाले संकट के प्रति लोगों जागरूक करना था। यह कार्यक्रम सासाराम आर पी एफ थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार रावत के सहयोग से किया गया। उन्होंने बताया की लोगों तक यह बातें पहुंचनी बहुत आवश्क है की हमलोग वातावरण को किस प्रकार ब्रभावित कर रहें है और उसका दुष्परिणाम क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के द्वारा पृथ्वी दिवस के मौके पर उठाया गया यह कदम काफी सराहनीय है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रितिक, पीयूष, रेहान, चंदन, फ़र्ज़ाद, प्रीति, जुनैद, हिमांशु एवं रूशान का अहम सहयोग रहा।