Author: Manish Singh

पटना। प्रदेश के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पटना के इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष कृष्ण कृपा दास पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर इससे जुड़ा एक पुराना वीडियो भी साझा किया है। उन्होंने कुछ दिन पूर्व इस्कॉन मंदिर में दो गुटों के बीच हुई मारपीट की घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। भक्तों की श्रद्धा एवं गरिमा को ठेस पहुचाने का काम मंदिर अध्यक्ष एवं कुछ भक्तों के द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा है कि मैंने पूर्व में भी…

Read More

भागलपुर। पटना जिला बल में तैनात सिपाही आनंद कुमार की पत्नी सोनी देवी का फंदे से लटकता शव बुधवार को तिलकामांझी थानाक्षेत्र के सच्चिदानंद नगर कॉलोनी स्थित आवास से बरामद किया गया। पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में मामला ब्लैकमेल से जुड़ा बताया गया है। ब्लैकमेल करने का शक मार्केटिंग कंपनी स्नैपशॉप के एक एजेंट पर जा रहा है, जिसके जाल में वह मार्केटिंग ऑर्डर के दौरान ही फंस गई थी। मृतका के सबसे बड़े पुत्र दीपक (सात) ने बताया कि उसकी मां को मोबाइल पर कोई कुछ दिनों से लगातार परेशान कर रहा था। कॉल आने पर मां घबरा जाती थी।…

Read More

डेहरी। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में इस वर्ष पहली बार छह छात्राओं को वाराणसी स्थित एक अंतर्राष्ट्रीय संस्थान (अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, जिसका हेड क्वार्टर फिलीपींस में है) में प्रशिक्षण लेने का अवसर प्राप्त हो रहा है। संस्थान के इस उपलब्धि से सभी शिक्षकगण छात्र-छात्राएं हर्षित हैं। संस्थान के वरिष्ठ शिक्षक प्रो अशोक कुमार एवं प्रो. डीआर सिंह ने सभी को इस उपलब्धि पर बधाई दी। नारायण कृषि विज्ञान संस्थान अपनी उपलब्धियों में निरंतर बढ़ोतरी करता जा रहा है। इसी क्रम में संस्थान को सरसों की फसल हेतु एक सौ अग्र पंक्ति…

Read More

सासाराम के किसान जितेंद्र कुमार पान के पत्ते की खेती कर कमा रहे लाखों का मुनाफा सासाराम: बिहार के किसान अब पारंपरिक खेती से हटकर नई तकनीक और नई फसलों की खेती करने लगे हैं और इसमें उनका बेहतर भविष्य भी नजर आ रहा है। इसी कारण बिहार में नई फसलों एवं फलों के उत्पादन देखने को मिल रहा है। इधर रोहतास जिले के किसान भी अब पारंपरिक खेती को छोड़ नई खेती करने में जुड़ गए हैं और काफी मुनाफा कमा रहे है। बता दे कि रोहतास जिले के एक किसान ने स्ट्रॉबेरी की खेती कर कृषि वैज्ञानिकों के…

Read More

नालंदा: नालंदा के बिहारशरीफ में मंगलवार की सुबह मस्जिद के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहाल मस्जिद के समीप की है। मृतक की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के कटरा पर निवासी कार्तिक राम के पुत्र बिट्टू कुमार (26) के रूप में की गई है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक के भाई नीतीश कुमार ने बताया कि अहले सुबह शौच के लिए बिट्टू घर से बाहर गया था। आसपास के लोगों से पता चला कि भाई की हत्या कर दी गई है। जब मौके पर पहुंचे तब…

Read More

मधेपुरा: मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र के यदावनगर में सोमवार की रात अपराधियों ने एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों को घटना की जानकारी सुबह में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान यादवनगर वार्ड छह निवासी 75 वर्षीय रघुनी यादव के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि रघुनी यादव सोमवार की रात खाना खाकर दरवाजे पर बने मचान पर सो रहे थे। देर रात अज्ञात अपराधियों ने उनके सिर में गोली मारकर हत्या…

Read More

औरंगाबाद: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले आठ साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये शातिर पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को अगली किस्त दिलाने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। मामला साइबर थाना औरंगाबाद का हैं। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के अमौना गांव निवासी सौरभ कुमार सिंह , माली थाना क्षेत्र के सोनवर्षा खैरा गांव निवासी प्रसून राज, सूर्यमणि कुमार, अभिषेक कुमार, अंशु राज, जितपुर गांव निवासी प्रिंस कुमार, देव थाना क्षेत्र के देव निवासी प्रियांशु राज एवं बहुआरा गांव निवासी…

Read More

पटना: बिहार शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर रहा। कुछ वर्षों में इसके देश के बाकी हिस्सों की बराबरी कर लेने की संभावना है। गया में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने कहा कि बेहतर शासन और सेवा वितरण के कारण बिहार के कई महत्वाकांक्षी ब्लॉक और जिले जल्द ही “प्रेरणादायक” बन जाएंगे। बिहार कुछ वर्षों में देश के बाकी हिस्सों की बराबरी कर लेगा। राज्य शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी संकेतकों के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। कई महत्वाकांक्षी ब्लॉक और जिले प्रेरणादायक ब्लॉक और जिले बन जाएंगे।…

Read More

सुपौल: सुपौल जिले के एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रक में आमने सामने की टक्कर हो गई। घटना में स्कॉर्पियो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वही स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों वाहनों के टकराने की आवाज सुन कर लोग दौड़े। जिसके बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से ही दोनों घायलों को किसी तरह स्कॉर्पियो से बाहर निकाल कर राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार…

Read More

डेहरी। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा एनसीसी कैडेट्स का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कंपनी के एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ मयंक कुमार राय ने बी और सी परीक्षा में अच्छे ग्रेड से उत्तीर्ण कैडेट्स के लिए इस कार्यक्रम को आयोजित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में वाणिज्य संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर डॉ आशुतोष द्विवेदी एवं मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह रहे। वही मुख्य वक्ता के रूप में कुलाधिपति के निजी सचिव योगेश उपाध्याय रहे। संबोधन के दौरान श्री भूपेंद्र ने बताया की समस्त भीड़ में से एनसीसी के छात्रों के उनके एकता…

Read More