Author: Manish Singh

औरंगाबाद : डेहरी के स्वर्ण व्यवसाई कृष्णदेव कुमार के साथ लूटपाट के दौरान हुई हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। रविवार की समाहरणालय स्थित एसडीपीओ कार्यालय में एएसपी सह सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्वीटी सेहरावत ने बताया कि 16 फरवरी को हावड़ा से आगरा जाने वाली ट्रेन में अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन से आगे अपराधकर्मियों ने व्यवसाई के साथ लूट पाट की घटना को अंजाम दिया गया था। तत्पश्चात उनकी हत्या कर शव को ट्रेन से फेंक दिया गया था। एएसपी ने बताया कि इसको लेकर मृतक के परिजनों द्वारा जम्होर थाना में कांड दर्ज कराई गई…

Read More

औरंगाबाद। शहर के सब्जी मंडी के समीप आवारा पशुओं को गौ ज्ञान गौशाला गया ले जाने के क्रम में नगर परिषद के कर्मियों व गौ ज्ञान गौशाला के कार्यकर्ताओं पर शनिवार की रात्रि साढ़े दस बजे लगभग 50 की संख्या में रहे असमाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला बोल दिया।लगभग आधे घंटे तक चले इस वारदात में आठ लोग घायल हो गए। जिनका इलाज सदर अस्पताल में देर रात 12 बजे तक कराया गया। इस हमले के बाद असमाजिक तत्व सभी आवारा पशुओं को छुड़ाकर फरार हो गए। घटना के बाद नगर थाना पुलिस घायल हुए कर्मियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के…

Read More

रोहतास : नोखा बाजार समिति के मैदान में राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को रांची एवं इलाहाबाद के बीच फुटबॉल मैच खेला गया। इस फुटबाल टूर्नामेंट में दोनों ही टीमें काफी आक्रमक खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को बेहतर दिखाया ।इसमें रांची की टीम ने इलाहाबाद को एलेक्स की गोल की बदौलत बढ़त दिला दी। इसके जवाब में इलाहाबाद के टीम बराबरी करने का कई प्रयास किया लेकिन अंत में से रांची ध्रुवा जगन्नाथपुर की टीम ने जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में पहुंच गया। वही आयोजक कमेटी के राजू तिवारी, अरविंद कुमार व्यापार मंडल अध्यक्ष ने बताया…

Read More

न्यू दिल्ली : जबलपुर मंडल के अंतर्गत कटनी और सिंगरौली रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के मद्देनजर इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है जिसके फलस्वरूप पूर्व मध्य रेल की कुछ ट्रेनों के परिचालन में निम्नानुसार अस्थाई बदलाव किया गया है :

Read More

रोहतास : नोखा थाना क्षेत्र के हथिनी गांव से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक मंदबुद्धि युवक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को अंजाम दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी विनीत कुमार ने शनिवार को बताया कि नोखा थाना क्षेत्र के एक गांव में जबरन अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में एक को गिरफ्तार किया गया है। नोखा थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि हथिनी गांव के एक युवक जो मंदबुद्धि का है, उसे बहला फुसला कर गांव से बाहर ले जाकर जबरन यौनाचार किया गया है। पीड़ित युवक ठीक से बोल भी नहीं पाता है।…

Read More

नासरीगंज (रोहतास) : स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को सीओ अमित कुमार व प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया। सीओ ने बताया कि नये पुराने मामले को ले 10 जमीनी विवाद को ले आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें में दो का निष्पादन किया गया। शेष का अगले सप्ताह निशापदन हेतु बुलाया गया है। वहीं कच्छवा थाना परिसर में आरओ चन्दन चौधरी व थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा जनता दरबार लगाया गया। आरओ ने बताया कि नये पुराने तीन मामलों में से एक का निष्पादन किया गया है। शेष के लिए अगले सप्ताह बुलाया गया…

Read More

नासरीगंज (रोहतास) : स्थानीय प्रखण्ड के प्रखंड के पोखराहा पंचायत के जमालपुर विरासत बचाओ यात्रा में पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा का भव्य स्वागत पोखराहां मुखिया सुजीत कुमार सिंह, समेत रालोजद कार्यकर्ताओं ने फूल माला व अंग वस्त्र देकर किया। इस अवसर पर सभी का अभिवादन स्वीकारते हुए रालोजद सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य बिहार को बचाना है।जिस विरासत के आधार पर बिहार आगे बढ़ा इसे संभालने का दायित्व नीतीश कुमार पर आई तो उन्होंने सत्ता सुख के अलावा कुछ नहीं किया। जननायक कर्पूरी ठाकुर, बापू की विरासत के बिहार को सहेजने के बजाय नष्ट करने का…

Read More

औरंगाबाद। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कहां हैं। कहां रहते हैं। वह कब कार्यालय आते हैं और कब जाते हैं। इसकी जानकारी यहां के वार्ड पार्षदों को नहीं है। कार्यपालक पदाधिकारी के नगर परिषद स्थित कार्यालय में नहीं आने और उनके द्वारा किसी भी पार्षद का फोन नहीं उठाने से परिषद के विकास के कई कार्य रूक से गए हैं। पार्षदों का कहना है कि उनके नही रहने से शहर के स्वर्णिम विकास की आगामी योजनाओं पर बैठक भी नहीं हो पा रही है। इतना ही नहीं इससे शहर की साफ सफाई की व्यवस्था भी काफी हद तक प्रभावित हो…

Read More

औरंगाबाद। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खरकनी गांव में शुक्रवार की शाम समय के लगभग साढ़े छह बजे करेंट की चपेट में आकर एक युवक घायल हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। विद्युत करंट से घायल हुए युवक की पहचान सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खरकनी गांव निवासी रामचंद्र मेहता के 38 वर्षीय पुत्र सुमंत कुमार मेहता के रूप में की गई है। बताया जाता है कि युवक बेल्डिंग का कार्य करता है। वेल्डिंग मशीन को चालू करने के लिए युवक तार…

Read More

औरंगाबाद : नागा बिगहा मुहल्ले में खेलने के दौरान शुक्रवार की शाम छह बजे किसी बात को लेकर दो भाई आपस में भिड़ गए और इस दौरान हुए झड़प में छोटे भाई ने बड़े भाई का सर फोड़ दिया। जिसे आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।घायल हुए बड़े भाई की पहचान नागा बिगहा मुहल्ले के अनिल कुमार के 10 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मुहल्ले के बच्चे अपने अपने घर के बाहर खेल रहे थे। तभी खेलने के दौरान किसी बात को लेकर दोनो भाई के बीच…

Read More