Author: Manish Singh

रफीगंज/औरंगाबाद । प्रखंड के औरवा गांव में कब्रिस्तान गेट खोलने के विवाद को लेकर शुक्रवार को दोनों समुदाय के लोग मिलकर एक बैठक किया गया। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि पूरब की ओर गेट को बंद किया जाए। इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुख्य शाजादा शाही, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ,पैक्स अध्यक्ष लालमोहन यादव ,उप मुखिया कृष्ण कुमार उर्फ महेंद्र साव , पंचायत समिति ईश्वर चौधरी, वार्ड सदस्य कंचन चौधरी, कब्रिस्तान अध्यक्ष मोहम्मद मुजी, सहित गांव के दोनों समुदाय के लोग इस बैठक में शामिल होकर कब्रिस्तान का पूरब की ओर गेट खुलने का विवाद को…

Read More

औरंगाबाद । गर्मी की आहट को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा एलर्ट मोड़ में आ गया है और हिट स्ट्रोक से लोगों को बचाने के लिए आधिकारिक रूप में बैठके कर रणनीति तैयार कर रहा है।इसी को लेकर शुक्रवार को सदर अस्पताल के सीएस कक्ष में सिविल सर्जन डॉ रवि भूषण श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हिट स्ट्रोक से बचाव एवं इसके लिए किए जाने वाले उपाय को लेकर चिकित्सा पदाधिकारियों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ चर्चा की गई। चर्चा के दौरान सदर अस्पताल में हिट स्ट्रोक से बचाव को लेकर सभी पहलुओं पर विचार कर उसे क्रियान्वित करने का निर्णय…

Read More

बक्सर । शादी में जयमाल के दौरान दुल्हन के साथ डांस करने की जिद ने बारात लौटा दी। मारपीट के बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। उसके कारण दूल्हे को बगैर शादी के बैरंग वापस लौटना पड़ा। यह घटना भोजपुर जिले के बिहिया नगर की है। बुधवार की रात ही वहां बक्सर जिले से बारात गई थी। सब कुछ ठीक था, जयमाल के बाद लड़के के कुछ साथियों ने लड़की से डांस कराना चाहा। उसने मना कर दिया। फिर बात मारपीट तक पहुंच गई। दुल्हन और दूल्हा पक्ष के कुछ लोगों को चोटें भी आईं हैं। सूचना…

Read More

डेहरी ऑन सोन : बालू माफियाओं के खिलाफ पुलिस-प्रशासन अभियान चला रही है। इसी कड़ी में डेहरी एसडीएम चंदिमा अत्री के नेतृत्व में गुरुवार आधी रात में विशेष अभियान चलाकर 20 ओवरलोड व बिना चालान के बालू लदे ट्रकों को जब्त किया गया है। एसडीएम के नेतृत्व में गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक चले कार्रवाई से जीटी फोर लेन एवं बालू घाट जाने वाले सड़कों पर हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीएम चंद्रिमा अत्री व सीओ अनामिका कुमारी ने देर रात दो बजे कार्रवाई शुरू की, जो अहले सुबह तक चली। कार्रवाई में दरिहट थाना, डालमियानगर…

Read More

सासाराम : कुराईच मोहल्ले स्थित शेरशाह मेडिकल रिसर्च एंड ट्रेनिंग संस्थान के गेट पर शुक्रवार को छात्राओं ने बवाल काटा। परीक्षा से वंचित नर्सिंग की छात्राओं के प्रदर्शन से संस्थान के गेट पर भीड़ लग गई। संस्थान के कर्मी गेट बंद कर अंदर दुबक गए। प्रदर्शनकारी छात्राओं व परिजनों ने गेट बंद रखने पर संस्थान में जमकर हंगामा किया। छात्राओं ने करियर के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए संस्थान प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने के बाद भी नर्सिंग की छात्राओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ। करीब तीन घंटे तक संस्थान के गेट…

Read More

पटना : देश के कई हिस्सों में जी-20 समूह की बैठक आयोजित हो रही है। अब यह बैठक पटना में आगामी 22 और 23 जून को होने वाली है। यह बैठक के लिए सम्राट अशोक कंन्वेंशन केंद्र का चयन किया गया है। इसको लेकर कार्यक्रम की तैयारियों का जिम्मा कला संस्कृति एवं युवा विभाग को दिया गया है। जिसके बाद अब राज्य के मुख्य सचिव ने बैठक की है। जी-20 समूह यूरोपीय संघ और 19 देशों का एक अनौपचारिक समूह है। जी20 शिखर सम्मेलन में इसके नेता हर साल जुटते हैं और वैश्विक अर्थव्यवस्था को कैसे आगे बढ़ाया जाए इस…

Read More

नासरीगंज (रोहतास) : थाना क्षेत्र के अमियावर व खुटहां गांव में विधूत विभाग के धावा दल ने विधुत चोरी के आरोप में सहायक विधुत अभियंता धीरेंद्र कुमार, जेई पंकज शर्मा के नेतृत्व में आधे दर्जन से अधिक लोगों को धर दबोचा और सभी के विरुद्ध जुर्माना लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। जेई ने बताया कि अमियावर निवासी नित्यानंद पांडेय पर 53293, प्रतीक रमण पर 70978, प्रिंस कुमार पर 27798, राजेश ठाकुर पर 48202, अशोक कुमार श्रीवास्तव 35070, अरुण शर्मा पर 48121 और खुटहां निवासी दुधेश्वर पासवान पर 42850 रुपये का जुर्माना लगाते हुए थाने में सभी के…

Read More

नासरीगंज (रोहतास) : स्थानीय नगर में भाजपा के पूर्वी शक्ति केंद्र हरिहरगंज व पश्चिमी शक्ति केंद्र मेन रोड में शुक्रवार को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा संसद में दिया गया अभिभाषण को पूर्वी संगोष्ठी कर नगर अध्यक्ष लाल बाबू साह के अध्यक्षता एवं नगर मंत्री रौशन कुमार के संचालन में आम जनमानस के बीच सुना गया । उक्त अभिभाषण को जन-जन तक पहूंचाने के उदेश्य से संगोष्ठी कर कार्यक्रम को पार्टी के द्वारा आयोजित किया गया।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्तागण स्थानीय चिकित्सक ,सेविका दीदी,शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं आम जनता उपस्थित रहे और सभी ने राष्ट्रपति का अभिभाषण सुना और…

Read More

नासरीगंज (रोहतास) : स्थानीय नगर के वार्ड 01 पोस्टल रोड, एवं उसके पीछे नगर के समीप बसी कॉलोनियों में सभी नालियों की पटिया एवं फेबर ब्लॉक के रास्ते उखड़ गये हैं तथा गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे वार्डवासी आक्रोशीत हैं और नगर प्रशासन के उदासीन रवैया को ले आंदोलन के लिए तैयार हैं। उक्त वार्डवासी मो.इमरान, मो.इरफान, बड़क खान, मो.कैसर, मो. इसराइल खान, मो.समद, सलाहुद्दीन खान, मो. निजामुद्दीन, मो. गुड्डू, मो. शराफत समेत अन्य ने बताया कि वार्ड की सभी गलियों की पटिया टूट चुकी है जिससे लोगों को आवगमन में कठिनाई हो रही है,तथा कभी भी कोई…

Read More

पटना : सूबे में अब फार्मा क्लीनिक पर फार्मासिस्ट फिजीशियन की तरह इलाज कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अस्पताल के बाहर बोर्ड पर नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ ही शैक्षणिक योग्यता लिखनी होगी। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रस्ताव के बाद केंद्र सरकार के बाद राज्य सरकार ने भी इसकी मंजूरी दे दी है। इन्हें दवाएं लिखने और मरीजों का इलाज करने का अधिकार दे दिया गया है। इससे काफी हद तक झोलाछाप डॉक्टरों से मुक्ति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।नई व्यवस्था के बाद प्रदेशभर के 25 हजार रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट को इसका लाभ मिलेगा। इनमें 5 हजार डिग्री…

Read More