Author: Manish Singh

पटना : अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने एनएमसीएच के डॉक्टर संजय कुमार का अपहरण कर लिया है। पटना से मुजफ्फरपुर जाने के लिए डॉ. संजय कुमार 1 मार्च की शाम 7 बजे निकले थे। लेकिन ना तो वे मुजफ्फरपुर पहुंचे और ना ही पटना ही लौटे। उनकी कार गांधी सेतु पुल से बरामद किया गया है। लेकिन डॉक्टर का पता अब तक नहीं चल पाया है। परिजन अपहरण की बात कह रहे हैं और डॉ. संजय की…

Read More

औरंगाबाद : सांसद सुशील कुमार सिंह ने त्रिपुरा और नागालैंड विधान सभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत को लेकर कहा कि यह जीत भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अटूट विश्वास और स्नेह की जीत है दोनों राज्य की जनता ने भाजपा को अपना मत रूपी आशीर्वाद दिया है। यह ऐतिहासिक जीत विकास,सुशासन और जनकल्याण के लिए उसकी प्रतिबद्धता की जीत है। भाजपा ने जो विकास की राजनीति की जनता ने उस पर फिर से विश्वाश जताया है। इस विश्वास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय नेतृत्व…

Read More

नासरीगंज(रोहतास):- नगर के पीएचसी सह रेफरल अस्पताल में गुरुवार को चालक शैलेश कुमार व नॉन मेडिकल असिस्टेंट राजनारायण सिंह के सेवानिवृत्त के उपलक्ष्य में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ०एन०के०आर्या व संचालन बीएचएम अनिल कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दोनो सेवानिवृत्त कर्मियों को फूलमाला पहनाकर किया गया। इसके बाद पीएचसी के कर्मियों, अन्य जनप्रतिनिधि व आम जनता ने दोनों कर्मियों को उपहार भेंट किया। इस अवसर पर एमओआईसी ने कहा कि हमारे दोनों कर्मियों के सेवानिवृत्त हो जाने से हम सभी काफी दुखित हैं। ये बिगत 31 जनवरी…

Read More

औरंगाबाद : जिले से दहेज प्रताड़ना का केस वापस नही लेने पर पति द्वारा पत्नी को बेरहमी से पीटने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घायल पत्नी सायमा नाज औरंगाबाद शहर के वार्ड-16 पुरानी काजी मुहल्ला की निवासी है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति महताब खान दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहे है। प्रताड़ना से तंग आकर ही उसने पिछले साल औरंगाबाद कोर्ट में नालिसी मुकदमा संख्या-576/22 दर्ज कराया था। इसी मुकदमें को वापस लेने के लिए वे आए दिन उसे धमकी देते रहते है। इधर तबीयत खराब होने पर वह पिछले तीन दिनों से औरंगाबाद…

Read More

सासाराम। बिहार राज्य जैव विविधता पार्षद्, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्त्तन विभाग एवं रोहतास वन प्रमंडल द्वारा गुरुवार को स्थानीय फजलगंज स्थित मल्टीपरपस हाल में ग्राम पंचायत, प्रखण्ड एवं जिला स्तर पर गठित जैव विविधता प्रबंधन समिति के अध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डॉ के गणेश, बिहार राज्य जैव विविधिता पार्षद्, पटना एवं रोहतास जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार को वन प्रमंडल पदाधिकारी रोहतास के द्वारा औषधीय पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस तकनिकी सत्र में बिहार राज्य जैव विविधता पार्षद से आये उप-निदेशक सुनील कुमार सिन्हा, विशेषज्ञ, वैज्ञानिक (उद्यान),…

Read More

सासाराम। समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में गुरुवार को जिला इन्वेस्टर मीट कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग निदेशक बिहार सरकार के पंकज दीक्षित ने किया। वही रोहतास जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने उद्योग निदेशक पंकज दीक्षित को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला उद्यमी, बियार्डा मेंकार्यरत उद्यमी एवं बैंक उद्यमी के अलावा नए उद्योग स्थापित करने वाले लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर उद्योग निदेशक पंकज दीक्षित ने उद्यमी योजना के तहत विभिन्न उद्योगों के बारे में जानकारी दी गई और उद्योग की स्थापना करने की जानकारी भी दी गई। वहीं बियार्डा में उद्योग लगाने…

Read More

औरंगाबाद। स्वच्छता अभियान के जनक एवं महान समाज सुधारक राष्ट्रसंत बाबा संत गाडगे महाराज जी के 147 वी जयंती सह सम्मान समारोह औरंगाबाद के धोबी घाट पर मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बिहार सरकार एवं धोबी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्याम रजक, धोबी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष आनंद रजक, इस कार्यक्रम का अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष आनंद रजक, जिला पार्षद उपाध्यक्ष रामेश्वर बैठा,नबीनगर नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र रजक, कोषाध्यक्ष विजय रजक, जिला सचिव महेंद्र रजक, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सचिदानंद रजक, खैरा मिर्जा पंचायत के मुखिया केदार रजक, औरंगाबाद नगर अध्यक्ष उदय गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष एहसान, सूचना मंत्री…

Read More

औरंगाबाद : समकालीन अभियान,बेहतर रेल यात्री एवं रेल सुरक्षा एवम आगामी होली त्योहार के मद्देनज़र , आरपीएफ थाना राफीगंज के द्वारा फरार एवं वारंटियों के धर पकड हेतु श्री जेतिन बी राज सिनियर कमांडेंट पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के निर्देश पर निरीक्षक प्रभारी वी के सिंह के द्वारा कुशल अधिकारी एवं बल कर्मियों की विशेष टीम बनाई गई है ।आज दिनांक 02.03.2023 को आरपीएफ/रफीगंज की छापामारी टीम द्वारा स्थानीय थाना खुदवा, कासमा एवं रफीगंज औरंगाबाद के सहयोग से छापामारी की गई।जिसमे 04 वारंटियों को गिरप्तार किया गया जिनका नाम व पता सभी अभियुक्तों को दबिश देकर सबको अपने अपने…

Read More

औरंगाबाद : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर तामिलनाडु के चेन्नई एवं अन्य हिस्सो में बिहारियों पर हो रहे कातिलाना हमले की कड़ी निंदा किया है और कहा है कि विगत चार दशकों से बड़े भाई और छोटे भाई के सरकार में बिहारी न सिर्फ लूट अपहरण बेरोजगारी के कारण पलायन को विवश हुए बल्कि देश के विभिन्न प्रदेशों में हिंसा के भी लगातार शिकार हो रहे हैं।कभी पंजाब में कभी महाराष्ट्र में कभी दक्षिण भारत मे औऱ कभी दिल्ली में बिहारियों के साथ हिंसा और अपमानजनक घटनाएं बिहार को शर्मिंदा करने वाली…

Read More

औरंगाबाद। राष्ट्रीय जनता दल के कद्दावर नेता श्याम रजक बुधवार को औरंगाबाद पहुंचे जहां उन्होंने मौजूदा बिहार की राजनीति पर अपनी प्रतिक्रिया रखते हुए वर्ष 2024 की लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकने की बात की। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी देश को तोड़ने के साथ साथ धर्म के नाम पर एक दूसरे को लड़ाने का काम कर रही है। श्री रजक ने राज्य के बजट को हर वर्ग के लिए बेहतर बताते हुए कहा कि इससे बिहार का समुचित विकास होगा।वही पत्रकारों के सवालों पर इशारे इशारे में 2025 के विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में…

Read More