Author: Manish Singh

पटना : सीनियर आइपीएस अफसर विकास वैभव लंबी छुट्टी पर चले गये हैं. उन्होंने गुरुवार, 9 फरवरी की सुबह अपनी बॉस (डीजी, होमगार्ड एंड फायर सर्विसेज) शोभा अहोटकर पर गाली देने का आरोप लगाया और शाम में अवकाश पर जाने की खबर आयी! जानकार बता रहे हैं कि अपने काम से नहीं बल्कि ‘नाम’ से प्रचार पाने वाले विकास वैभव को उनकी बॉस ने सरकारी काम पर ही ध्यान केंद्रित करने की हिदायत दी थी. लेकिन विकास वैभव #Lets inspire Bihar जैसे कंपेन को जारी रखना चाह रहे थे. वैभव होमगार्ड एंड फायर सर्विसेज में आइजी के पद पर तैनात हैं.…

Read More

औरंगाबाद : गोह थाना क्षेत्र के सिंघाड़ी गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए कर दी कि उसे बच्चा पैदा नहीं हो रहा था। शादी हुए 15 साल हो चुके थे। अक्सर पत्नी पति को इलाज कराने की सलाह दी थी। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। बुधवार को भी झगड़े के बाद पति ने पत्नी का गला घोंट दिया। इसके बाद फरार हो गया। अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के धराना गांव निवासी शिवपूजन चौधरी ने बेटी सिंधु कुमारी की शादी 2007 में गोह…

Read More

सासाराम : रोहतास के जिला मुख्यालय स्थित बाजार समिति में तैनात एक होम गार्ड जवान की मंगलवार को ऑन डॅयूटी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार होम गार्ड जवान रामबचन राम की अचानक तबीयत बिगड़ी, साथी जवान उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। वहां प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजन उसे इलाज के लिए बनारस ले जा रहे थे, लेकिन बनारस पहुंचने से पहले होमगार्ड जवान की मौत हो गई। होमगार्ड जवान के शव को पहले बाजार समिति लाया गया, फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम लाया गया। जहां मंगलवार…

Read More

रोहतास : भानस ओपी क्षेत्र में एनएच-30 पर बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में डेयरी वाहन चालक की मौत हो गई। बताते हैं कि कोचस आ रही डेयरी वाहन में पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी। इसके बाद डेयरी वाहन एनएच के बगल के नहर के चाट में जा गिरा, जिससे डेयरी वाहन के चालक की मौत हो गई। बताया जाता है कि बोलेरो सवार सभी लोग भाग गए हैं और गाड़ी में शराब की टूटी बोतले पड़ी है। मृतक के परिजनों ने शराब तस्करों पर डेयरी वाहन के चालक पर हत्या का आरोप लगाया है। गाड़ी मालिक मंजीत…

Read More

औरंगाबाद : अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बिहार के औरंगाबाद जिले में पुलिस ने नक्सलियों की इकोनॉमी पर हमला किया है। जिससे नक्सलियों को तगड़ा झटका लगा है। आमदनी के एक मुख्य स्त्रोत पर पुलिस के प्रहार से नक्सलियों की आर्थिक रूप से कमर टूट गयी है। मदनपुर थाना के सुदूरवर्ती दक्षिणी इलाके बादम और देव प्रखंड में ढ़िबरा थाना के छुछिया, ढाबी एवं महुआ गांव में करीब 10 एकड़ में हो रही अफीम की खेती को नष्ट किया गया। नष्ट किये गये अफीम की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। नष्ट किये गये अफीम के फसलों की कीमत 20…

Read More

आधी रात में भेष बदलकर पहुंचे एसपी का सासाराम नगर थाने में नहीं लिया आवेदन, डेहरी में मिला सकारात्मक रिस्पांस डेहरी ऑन सोन : रोहतास जिले के एसपी विनीत कुमार अपने पदस्थापन के बाद से ही अलग-अलग थाना क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। उनका मुख्य फोकस रात में पुलिस चौकसी दुरुस्त करने पर है। एसपी के लाव लश्कर के साथ रात को निरीक्षण के लिए निकलने की सूचना पर पुलिसकर्मी पूर्व से ही सावधान हो जाते हैं। इससे अलग हटकर रविवार रात लगभग एक बजे एसपी भेष बदलकर सासाराम नगर थाना पहुंचे। इस दौरान एसपी की मुलाकात ओडी…

Read More

औरंगाब्द : बिहार के औरंगाबाद में तेजस्वी नाम का शख्स पत्नी को मायके भेजकर दूसरी शादी करने जा रहा था। लेकिन इसकी भनक पत्नी को लग गई। वह बारात निकलने से पहले ससुराल आ धमकी। पत्नी ने हंगामा शुरू कर दिया। यह देख पति घर के भीतर दुबक गया और ससुरालवालों ने घर के सभी दरवाजे बंद कर लिए। घर में एंट्री न पाकर बहू दरवाजे के बाहर धरने पर बैठ गई। इस हाईवोल्टेड ड्रामे की भनक पाकर पुलिस भी पहुंची है। लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। अब पुलिस कार्रवाई करने के मूड में है।…

Read More

डेहरी ऑन सोन : कैमूर पहाड़ी पर स्थित रोहतास गढ़ किला परिसर में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के तत्वावधान में रविवार को रोहतास गढ़ तीर्थ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। भारत माता भगवान राम व हनुमान व आश्रम के संस्थापक बाला साहब देश पांडेय, पूर्व अध्यक्ष जगदेव राम उरांव के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह खरवार ने कहा कि भोले भाले वनवासी समुदाय को बरगलाकर धर्मांतरण किया जा रहा है। आप सभी वनवासी बंधु अपने मूल संस्कृति सनातन धर्म को…

Read More

डेहरी आन सोन : कैमूर पहाड़ी पर बसे रोहतासगढ़ किला परिसर में कई प्रांतों से पहुंचे जन जनजाति समुदाय के लोग रात भर मानर के थाप पर थिरके। वादियां गुलजार रही। इनके सहयोग में किला के आस पास ब्रह्मदेवता, नागा टोली के साथ साथ कई गावो के स्थानीय लोग भी शामिल रहे। अपने पारंपरिक नृत्य और गीत से कैमूर की वादियां गुलजार करते रहे। गुमला जिला मुखिया संघ अध्यक्ष गौरी उरांव के नेतृत्व में आई नृत्य मंडली द्वारा कुरुख भाषा में गीत के साथ नृत्य कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। झारखंड राज्य के गुमला जिले के नवाडीह गांव में अखिल…

Read More

बिक्रमगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के गौतम नगर में असामाजिक तत्वों ने घर में घुसकर मां-बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली से एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज स्थानीय निजी अस्‍पताल में चल रहा है। घटना का कारण पैसों के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी विनीत कुमार ने बताया कि रात 11 बजे गोली लगने से घायल एक किशोरी के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती होने की सूचना मिली थी। मां पर चलाई थी गोली, बेटी को लगी मौके…

Read More