Author: Manish Singh

पटना : बिहार क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। बिहार ने रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप का फाइनल जीत लिया है। बिहार की टीम ने फाइनल में मणिपुर को हराया। बिहार का ब्रैडमैन कहे जा रह सकीबुल गनी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बेस्ट बैट्समैन का दर्जा सचिन के नाम रहा। इसी के साथ बिहार क्रिकेट टीम अब एलीट ग्रुप में शामिल हो गई है। पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप फाइनल मुकाबले में बिहार और मणिपुर के खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे थे, ये मैच 25 जनवरी को शुरू…

Read More

पटना : बेतिया नगर निगम की पहली महापौर गरिमा देवी सिकारिया के नेतृत्व में नगर सरकार को नगर निगम के संयुक्त निदेशक देवेंद्र सुमन एक फरवरी को अपराह्न 4 बजे नगर निगम सभागार में शपथ दिलाएंगे। नव गठित कैबिनेट नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति के रूप में कार्य करेगी। इसमें पूर्व के कार्यानुभव के आधार पर उनके पति रोहित सिकारिया के अतिरिक्त पुराने और अनुभवी लोग गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनकी नई कैबिनेट में लगातार तीसरी बार जनता विश्वास जीतने वाले वार्ड 7 के पार्षद मनोज कुमार और वार्ड 11 की शकीला खातून के अलावा नेहाल अहमद की बहु…

Read More

रोहतास : कोचस प्रखंड क्षेत्र के भगतगंज में लगाए गए सृष्टी आरओ प्लांट का उद्घाटन सीपाही राय, मुखिया प्रतिनिधि मेजर महेंद्र प्रसाद, प्रमुख प्रतिनिधि मृत्युंजय कुमार, पूर्व प्राचार्य राम प्रसाद सिंह,पूर्व प्रमुख शिवपूजन सिंह, रामनारायण सिंह ने संयुक्त रुप से फीता काटकर उद्घाटन किया। कोचस क्षेत्र के सबसे बडी प्लांट भगतगंज में लगाई गयी, प्लांट से स्थानीय लोगों को फ्लोराइड मुक्त मीठा पानी मिल सकेगा। पूर्व प्राचार्य भगवान सिंह ने कहा कि मानव जीवन में जल जरूरी है। खराब पानी के उपयोग से लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरित असर पड़ रहा,इस सर्वजल प्लांट लगने से कोचस क्षेत्र के लोगो…

Read More

पटना : हाजीपुर परिषदन में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के किसान प्रकोष्ठ की एक बैठक हुई. जिसमें किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने लालगंज प्रखंड के शीतल भकुरहर पंचायत के पूर्व मुखिया राज किशोर सिन्हा को वैशाली के किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व के जिला अध्यक्ष संजय पासवान को प्रदेश का सचिव नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त सदस्यों ने पार्टी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सच्ची लगन से काम करने की बात कही है। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि कुमार सिंह, अरुण कुमार…

Read More

बक्सर : नगर के शांति नगर मोहल्ले में शनिवार की देर रात 2:00 बजे के लगभग गोली मारकर दो लोगों ने राकेश कुमार पासवान ( 20 वर्ष) की हत्या कर दी। उक्त युवक सरस्वती पूजा पंडाल के पास सो रहा था। जहां उसके कुछ और साथ भी सो रहे थे। वे लोग रात के वक्त ही प्रतिमा का विसर्जन कर लौटे थे। सभी उसे लेकर ढाई बजे सदर अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। बीस वर्षीय युवक बाइक की रिपेयरिंग करता था। उसके साथ दो युवकों का पूर्व से विवाद चल रहा था। परिजनों ने…

Read More

औरंगाबाद : जिले में तीन दिवसीय सूर्य महोत्सव का डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने उद्घाटन कर आगाज किया। इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अलग ही अंदाज में दिखे। तेजस्वी यहां एक राजनेता के साथ साथ सिंगर की भूमिका में नजर आए और फिल्मी गीतों पर जमकर झूमें। महोत्सव के उद्घाटन के बाद तेजस्वी यादव स्टेज पर पहुंचे और सिंगर अभिजीत के साथ एक मंझे हुए गायक की तरह उनके साथ सुर से सुर मिलाया। लगभग आधे घंटे तक तेजस्वी ने सिंगर अभिजीत के साथ फिल्मी गाने गाए। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी का यह अलग अंदाज देखकर लोगों ने…

Read More

डेहरी : नगर थाना क्षेत्र में न्यू एरिया में नवर्निर्मित मकान में गृहप्रवेश की रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. शनिवार की सुबह घर वालों ने देखा कि एक कमरें में सामान बिखरा पड़ा है. गहने, नकदी और मोबाइल गायब हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड 18 न्यू एरिया के बौद्धी हाउस इलाके में व्यवसायी हनुमान गुप्ता के नवनिर्तित भवन का गृहप्रवेश शुक्रवार को हुआ. देर रात तक खाने-पीने का कार्यक्रम चलता रहा. इसके बाद परिवार और मेहमान सभी सो गए. शनिवार की सुबह देखा गया कि एक कमरे का सामान बिखरा पड़ा है.…

Read More

डेहरी : नगर थाना क्षेत्र के कमरनगंज मुहल्ले में अस्थायी तौर पर रह रहे नागेंद्र ठाकुर के पुत्र ओम प्रकाश कुमार से अज्ञात साइबर अपराधियों ने धोखाधडी कर बैंक खाते से एक लाख से अधिक रूपए ठग लिए थे। रोहतास पुलिस के साइबर सेल द्वारा ऑनलाइन साइबर ठगी की गयी 100400 रुपये में से 70136 रूपये उनके खाते में वापस कराने में सफलता मिली है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी विनित कुमार ने बताया कि उक्त युवक 25 दिसंबर 2022 को साइबर ठगी का शिकार हुआ था। फोन पर झांसा देकर उसके मोबाइल पर Anydesk App डाउनलोड करा…

Read More

रोहतास : आज सासाराम के सदर अस्पताल में रसायनिक आपदा के संबंध मे एनडीआरएफ़ गृह मंत्रालय भारत सरकार के 20 सदस्यीय टीम द्वारा प्रशिक्षण कराया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि रसायनिक आपदा की स्थिति मे हमें क्या करना चाहिए:-पवन की दिशा को समझें तथा आमजन को पवन के दिशा के विपरित ले जाना सुनिश्चित करे।भीगा रूमाल या कपड़ा से ढककर सांस लें।अगर कोई व्यक्ति रसायनिक रिसावं के जद मे आता है तो उसे 20 से 25 मीनट तक नहलाना चाहिए।रसायनिक रिसावं होने पर इसके लक्षण इस प्रकार है, आँख मे पानी आना, नाक मे फोड़ा फुंसी होना, उल्टी जैसा…

Read More

औरंगाबाद : मदनपुर थाना अंतर्गत लडुईया पहाड़ी एवं इसके आस -पास के इलाके में नक्सालियों द्वारा सुरक्षा बलों पर हमले की योजना बनाई जा रही है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान ) औरंगाबाद के नेतृत्व में औरंगाबाद जिला में कार्यरत 205 कोबरा वाहिनी, 159वीं वाहिनी, 47वीं वाहिनी सी. आर. पी. एफ., एस. टी. एफ. एवं औरंगाबाद पुलिस के संयुक्त टीम द्वारा दिनांक -27/01/23 को मदनपुर थाना अंतर्गत लडुईया पहाड़ी एवं आस -पास के इलाके में नक्सलियों के विरुद्ध सर्च अभियान चलाया गया, जिसके फलस्वरूप निम्न विस्फोटक सामग्री बरामद…

Read More