Author: Manish Singh

बक्सर : गंगा नदी से युवक का शव बरामद हुआ है। रामदास राय डेरा ओपी क्षेत्र स्थित गंगा नदी में युवक का पैर फिसला और नदी के काफी गहराई में चला गया। जानकारी के मुताबिक वह अपने रिश्तेदार के यहां मुंडन संस्कार में आया था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने बताया कि परिवार के लोग पकड़ी घाट पर मुंडन संस्कार के लिए गए थे। उनलोगों के साथ दीपक भी वहां गया…

Read More

औरंगाबाद: नगर थाना क्षेत्र से युवती का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक युवती की उम्र महज 18 साल बताई जा रही है। साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि वह अपने मां और छोटी बहन के साथ किराए पर मकान लेकर रहती थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मां ने बताया कि 26 जनवरी को हमारे और बेटी के बीच घरेलू मुद्दे को लेकर कुछ विवाद हुआ था। जिसके बाद मैं अपनी 13…

Read More

औरंगाबाद : 74वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आलोक कुमार मेहता, मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सह प्रभारी मंत्री औरंगाबाद द्वारा गांधी मैदान परिसर में झंडोत्तोलन कार्य किया गया। इस अवसर पर मंत्री द्वारा गांधी मैदान के मंच से औरंगाबाद की जनता को संबोधित किया गया। इस संबोधन भाषण में मंत्री ने जिले में विकास कार्यों की वस्तुस्थिति एवं जिले की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताया। मंत्री द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत जिले में विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पेय जल निश्चय योजना अंतर्गत जिले में कुल 341790…

Read More

पटना : पूर्णिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर से सटे मधुबनी सिपाही टोला इलाके में पाकिस्तानी झंडा फहराया गया है। मस्जिद से लगे एक मकान में पाकिस्तानी झंडा लहराता मिला। देशद्रोह से जुड़ा यह मामला मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र का है। पुलिस बल के साथ मीडिया की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने मकान से पाकिस्तानी झंडा हटाया गया। मकान मालिक का नाम मो. मुबारुकदीन बताया जा रहा है। इस बाबत घर की महिला सदस्य ने बताया कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि यह पाकिस्तान का झंडा है।…

Read More

बक्सर : बक्सर में बन रहे पावर प्लांट में उचित मुआवजा की मांग को लेकर किसान बीते कई महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच बीते दिनों पुलिस द्वारा प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठी चार्ज किया गया था। वहीं, पुलिस ने किसानों के घर में घुसकर उसके परिजनों के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद किसान आक्रोशित हो गये और पावर प्लांट में आगजनी कर प्रदर्शन किया था। इस घटना में करीब 9 गाड़ियां जलकर राख हो गई थी। अब इस घटना के बाद किसानों द्वारा आज ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। बक्सर में बन रहे एसजेवीएन…

Read More

पटनाः बिहार के राजधानी पटना में जश्न का माहौल है, क्योंकि देश के सर्वोच्च नागरिक पद्मपुरस्कार के तीनों श्रेणियों की घोषणा हो चुकी है। इसमें बिहार के प्रख्यात शिक्षाविद् और सुपर-30 के संचालक आनंद कुमार का भी नाम शामिल है। आनंद कुमार को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है। इनके अलावा बिहार से तीन और लोगों को यह पुरस्कार मिला हैं। इनमें कपिलदेव प्रसाद और सुभद्रा देवी के नाम शामिल हैं। सुपर-30 जैसे संस्थान का संचालन करने वाले आनंद कुमार ने वैसे तो कई राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया है, लेकिन अपने…

Read More

बक्सर : जिले में जहां चोरों का आतंक बढ़ गया है, वहीं पुलिस भी त्वरित कार्रवाई कर चोरी के मामले का उद्भेदन कर दे रही है। इसी क्रम में दो दिन पूर्व मालगाड़ी से गेहू चोरी करने वाला गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इन्होंने सोमवार की रात मध्यप्रदेश से आए गेहू का रैक तोड़ कर चोरी की थी। जिसके बाद आरपीएफ ने मौके से एक चोर को गिरफ्तार किया था, जिसकी निशानदेही पर सात चोरों को पुलिस ने देर रात नगर के नया बाजार इलाके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत…

Read More

बक्सर : चौसा में आंदोलनरत प्रभावित किसानों के द्वारा निकाली जाने वाली ट्रैक्टर वाली को प्रशासन के द्वारा अनुमति नहीं मिली है। उनके द्वारा रैली निकालने के लिए अनुमति हेतु पदाधिकारी को जो पत्र प्रेषित किया गया था उसमें अनुमति के लिए जो वांछित सूचनाएं होती है वह नहीं थी। ऐसे में अब उनके द्वारा निकाली जाने वाली ट्रैक्टर रैली के दौरान विधि-व्यवस्था की जो भी समस्या उत्पन्न होगी उसकी सारी जवाबदेही उन्हीं की होगी। अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्रा से हुई बातचीत में यह बातें छनकर सामने आई। ऐसे में कहीं ना कहीं किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली का…

Read More

भोजपुर : बिहार के आरा में आज बुधवार की शाम एक कुत्ते की वजह से अफरातफरी मच गई। शहर में खुलेआम घूम रहे एक कुत्ते ने 30 से ज्यादा लोगों को काट लिया। आशंका जतायी जा रही है कि कुत्ता पागल हो गया है। पागल कुत्ते के कारण शहर के कई मुहल्लों के लोग आतंकित हैं। पागल कुत्ते के काटने की वजह से जख्मी लोगों में बच्चे, युवक और बुजुर्ग शामिल हैं। आरा में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। मुख्य सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों तक कुत्तों के झुंड दिखाई देते हैं। नगर निगम की टीम पागल कुत्ते को…

Read More

औरंगाबाद : तीन दिवसीय सूर्य महोत्सव में मशहूर फिल्मी गायक अभिजीत भट्‌टाचार्य स्वरों का जादू बिखेरेंगे। अभिजीत भट्‌टाचार्य एक हजार से ज्यादा फिल्मों में 6000 से ज्यादा गाने गा चुके हैं। फिल्म फेयर आवार्ड से सम्मनित भी हैं। हीट हिन्दी फिल्म बादशाह, जुदाई, यश बॉस, खिलाड़ी और बीबी नबंर वन जैसी फिल्मों में गा चुके हैं। उनकी हीट गानों की लिस्ट में चलने लगी हैं हवाएं, सागर भी लहराए, पल-पल दिल मेरा तरसे…, ख्वाबो में आना, तौबा तुम्हारे ये ईशारे, हम तो दिवाने हैं तुम्हारे.., बड़ी मुश्किल है खोया मेरा दिल है…, सपनों में आने वाली.. जैसी अनेक गाने हैं।…

Read More