Author: Manish Singh

सासाराम : विद्युत उपभोक्ता अगर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने से मना किया तो काट दी जाएगी बिजली, प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के लिए ग्राहक की सहमति जरूरी नहीं है, ये उक्त बातें विद्युत कार्यपालक अभियंता प्रेम कुमार प्रवीण ने कही। विद्युत कार्यपालक अभियंता ने कहा कि सासाराम शहरी उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने के लक्ष्य को जुलाई 2023 के अंत तक पूरा कर लेना है, लक्ष्य के अनुसार सासाराम शहरी क्षेत्र में कुल 32 हजार प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने हैं, अब तक करीब 12000 घरों में स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है। नए सभी विद्युत उपभोक्ताओं के यहां…

Read More

औरंगाबाद : व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के जिला जज रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने सत्रवाद संख्या 143/21 ,उपहारा थाना कांड संख्या 61/20 में निर्णय पर सुनवाई करते हुए दो काराधीन हत्यारोपी को भादंवि धारा 323/34,302/34 में दोषी करार दिया है। लोक अभियोजक पुष्कर अग्रवाल ने बताया कि दोनों काराधीन हत्यारोपी दो वर्ष दो माह से जेल में बंद हैं सज़ा के बिन्दु पर सुनवाई के तिथि 02/02/23 निर्धारित किया गया है अभियुक्तों पर जयकरण की हत्या करने और मुन्नी शर्मा, वेंकटेश साव,सुरज साव को घायल करने का आरोप लगाया गया था। अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि प्राथमिकी मृतक के पिता…

Read More

बक्सर : डुमरांव थाना के मुंगासी गांव में आज मंगलवार की सुबह दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। रास्ते के विवाद के कारण इनके बीच पहले से ही मनमुटाव चल रहा है। मंगलवार की सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और एक दूसरे के साथ गाली गलौज के बाद ललकार ने की स्थिति आ गई। इसका परिणाम यह हुआ कि एक पक्ष के लोगों ने गोली चला दी। जिसमें आनंद कुमार सिंह घायल हो गए। उनके पैर के अंगूठे में गोली लगी है। घायल को पहले उपचार के लिए डुमराव के अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार…

Read More

रोहतास : भाकपा माले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डेहरी प्रखंड कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्षन में ग्रामीण महिलाएं व पुरुष हाथों में झंडा लिए झारखंडी मंदिर से निकल कर प्रखंड कार्यालय का घेराव किया। वहीं प्रदर्शन कर रहे लोग गरीबों को उजाड़ना बंद करो, अफसरों की मनमानी पर रोक लगाओ, तथा जन वितरण प्रणाली के तहत तमाम गरीबों को उसना चावल देने की गारंटी करो, प्रखंड में हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाओ के नारे भी लगाए। भाकपा माले के एरिया सचिव अशोक सिंह ने कहा कि प्रखंड कार्यालय के अफसर के मनमानी रवैया से गरीब जनता परेशान है। वर्षों…

Read More

बक्सर : रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने रविवार की रात गेहूं चोरी करने के आरोप में एक चोर को गिरफ्तार किया। जो शहर के नया बाजार वार्ड संख्या नौ का रहने वाला है। इसकी जानकारी आज सोमवार को आरपीएफ के लोगों ने दी। उन्होंने बताया स्टेशन के यार्ड में भारतीय खाद्य निगम का गेहूं लेकर एक ट्रेन खड़ी थी। एक बोगी का लॉक तोड़ चोरों ने उसमें से 18 बोरी गेहूं उतार लिया। जब इसकी सूचना आरपीएफ को मिली तो उनकी तलाश शुरू हुई। जल्द ही गेहूं की सारी बोरियां बरामद कर ली गई। इस आरोप में सरोज राम…

Read More

बिक्रमगंज : कृषि विज्ञान केंद्र बिक्रमगंज के द्वारा आज तीन दिवसीय किसान उत्पादक समूह के 30 निदेशकों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 3 दिनों तक चलेगा इसके माध्यम से रोहतास जिले में किसान उत्पादकता समूह का बेहतर प्रबंधन एवं विपणन कार्य करने हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा। सात किसान उत्पादकता समूह के 35 निदेशक एवं सदस्यों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया है सिखाया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नाबार्ड एवं कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से प्रायोजित है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीएम नाबार्ड श्री सुनील कुमार एवं प्रधान श्री आर के जलज ने संयुक्त रूप से दीप…

Read More

सासाराम : पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) द्वारा बिना टिकट/उचित प्राधिकार के रेल यात्रा करने पर लगाम सहित यात्री जागरूकता हेतु लगातार सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान जारी रखते हुए डीडीयू मंडल द्वारा दिनांक 22.01.2023, रविवार को सुबह 5:00 बजे से लेकर रात 12:00 बजे तक टिकट चेकिंग का मेगा ड्राइव चलाया गया। प्रमुख रूप से 12389 गया – चेन्नई एक्सप्रेस, 12792 दानापुर – सिकंदराबाद एक्सप्रेस तथा 12296 दानापुर – बेंगलुरु संघमित्रा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को लक्षित कर सघन टिकट चेकिंग किया गया। मेगा ड्राइव के दौरान बिना टिकट या…

Read More

सासाराम : नगर थाना क्षेत्र के तकिया रेलवे गुमटी के समीप स्वर्ण व्यवसायी कैलाश सेठ पर गोली चलाकर लूट मामले समेत लूट की योजना बना रहे दो अंतरजिला समेत चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन देशी कट्टा, 27 जिंदा कारतूस व लूटा गया एक मोबाइल बरामद किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते इुए एसपी विनित कुमार ने सोमवार को बताया कि गत 17 जनवरी को सासाराम नगर थाना क्षेत्र के तकिया बाजार में स्वर्ण व्यवसायी कैलाश सेठ को गोली मार जख्मी कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।…

Read More

रोहतास : संझौली थाना क्षेत्र के कोनी गांव के समीप संझौली-नटवार पथ पर पैदल चल रही महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को स्थानीय लोगों द्वारा संझौली अस्पताल में जाया गया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान स्व. बबन सिंह की करीब 55 वर्षीय पत्नी देवंती कुंवर के रूप में की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष नवीन पासवान ने बताया कि मृत महिला के शव का सदर अस्पताल…

Read More

कैमूर : पूर्ण शराबबंदी के बावजूद आए दिन शराब तस्कर नए तरीकों से शराब की तस्करी कर रहे हैं। कैमूर में शराब की खेप पकड़ी गयी है। दुर्गावती थाने की पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर एक ट्रक को पकड़ा है। जिसमें करीब 35 लाख रुपए की शराब छिपाकर लायी जा रही थी। एनएच पर पकड़े गए ट्रक में संतरा लदा था, उसमें छुपाकर शराब रखी थी। ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत डिडखिली एनएच 2 स्थित टोल प्लाजा का है। जहां से गुप्त सूचना…

Read More