Author: Manish Singh

औरंगाबाद : समाहरणालय के सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल द्वारा आगामी 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह एवं स्थापना दिवस समारोह तथा 28-30 जनवरी तक आयोजित किए जाने वाले तीन दिवसीय सूर्य महोत्सव को लेकर सभी ब्यूरो प्रमुख, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थानों एवं पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बताया गया की इस वर्ष औरंगाबाद जिले के स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती स्थापना वर्ष मनाया जायेगा, जिसके तहत 26 जनवरी से लेकर 22 मार्च 2023(बिहार दिवस) तक विभिन्न कार्यक्रम जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।बैठक में…

Read More

पटना : आगामी 25 जनवरी से पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में होने वाले रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप के फाइनल मुकाबले को लेकर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने कहा कि यह खुशी का पल है, आइए सब मिल कर इसे सेलेब्रेट करें। यह पूरे बिहारवासियों के लिए खुशी का क्षण है कि झारखंड बंटवारे के बाद जबसे (वर्ष 2018) बिहार को रणजी ट्रॉफी में खेलने की मान्यता मिली तब से हम रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में खेलते आए है। इस सत्र में हमारे खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर न केवल प्लेट ग्रुप के फाइनल में जगह बनाई बल्कि अगले सत्र…

Read More

सासाराम : वही नेताजी सुभाष चंद्र बोस फाउंडेशन के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वी जयंती समारोह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत स्थानीय कुशवाहा सभा भवन में जनसंख्या नियंत्रण दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। समारोह का उद्घाटन प्रो०डा ०डी०एन० सिन्हा पटना विश्वविद्यालय प्रदेश अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी बिहार एमएलसी प्रत्याशी गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र एवं डॉ स्मिता शर्मा बिहार प्रदेश अध्यक्ष रालोजपा महिला प्रकोष्ठ ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। समारोह की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र पासवान ने की। मौके पर कल्पना शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष रालोजपा,…

Read More

पटना : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज मिलर हाई स्कूल में आयोजित महाराणा प्रताप स्मृति समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि इस कार्यक्रम के लिए आयोजकों को बधाई देता हूं। आज पुनः महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि के अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वर्ष 2020 में भी इस कार्यक्रम का आयोजन यहां किया गया था। उनकी पुण्य तिथि 19 जनवरी को है। 19 जनवरी 2023 को महाराणा प्रताप जी की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई है। उनके जन्म दिवस को राजकीय समारोह के…

Read More

पटना : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साफ तौर पर यह कह चुके हैं कि शराब पीना गलत चीजों को न्योता देने के बराबर है। सरकार शराबियों के साथ कभी भी समझौता नहीं कर सकती है। लेकिन इसके बावजूद राज के अंदर धड़ल्ले से अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। अब इसी कड़ी में एक ताजा मामला बिहार के सिवान जिले से निकलकर सामने आया है जहां जहरीली शराब के सेवन से 4 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल दरअसल सिवान जिले के लकड़ी नवीगंज थाना इलाके की भोपतपुर पंचायत के बाला गांव…

Read More

पटना : बिहार में शिक्षा विभाग के अंदर बड़ा बदलाव हुआ है। अब राज्य के शिक्षक दो से 4 वर्ष पहले ही हेडमास्टर बन जाएंगे। राज्य सरकार ने इसके लिए अनुभव की समय – सीमा को कम कर दिया है। दरअसल शिक्षा विभाग में यह फैसला लिया है कि राज्य में माध्यमिक शिक्षक 8 वर्ष जबकि उच्च माध्यमिक शिक्षक 4 वर्ष के अनुभव के आधार पर ही हेड मास्टर परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इससे पहले इस पद पर नियुक्ति के लिए माध्यमिक शिक्षकों को 10 वर्षों का अनुभव होना अनिवार्य किया गया था जबकि उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए…

Read More

रोहतास : सूर्यपुरा प्रखंड के राजद कार्यालय में प्रखंड के जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय विधायक विजय कुमार मंडल ने रविवार देर शाम बैठक की, बैठक में प्रखंड के पांचों पंचायत के मुखिया एवं बीडीसी के समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों ने सूर्यपुरा बीडीओ वीणा पाणी के खिलाफ उनके मनमानी रवैया से नाखुश होकर विधायक से उनकी शिकायत की और जमकर उनके खिलाफ मोर्चा खोला। जनप्रतिनिधियों ने बीडीओ के मनमानी रवैया के खिलाफ विधायक से शिकायत की, और कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान बीडीसी सदस्यों ने कहा कि आगामी 25 जनवरी को…

Read More

औरंगाबाद : नेहरू युवा केंद्र के द्वारा आदर्श युवा क्लब के तत्वाधान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गेट स्कूल के मैदान में कराया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद सुशील कुमार सिंह ने किया, औरंगाबाद जिले भर में हुए प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों का यहां पर प्रतियोगिता हुआ।जिसमें कबड्डी दौड़ लड़का और लड़की का अलग-अलग हाई जंप लोंग जंप गोला फेक जैसे खेलों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें जिले भर के खिलाड़ियों का जमावड़ा लगा सांसद सुशील कुमार सिंह ने उद्घाटन के दौरान कहा आज गांव गांव में लोग खेल के प्रति जागरूक…

Read More

सासाराम : स्थानीय बेलाढ़ी स्थित होटल मौर्या एम्पायर में इंडेवर कम्प्यूटर सेन्टर और चार कदम वेलफेयर फाउंडेशन (रजिस्टर्ड एनजीओ) के संयुक्त तत्वाधान में “शिक्षा पे चर्चा सह सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चार कदम वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय किशन ठाकुर रहे। इनके अलावा सासाराम नगर निगम की उपमेयर सत्यवंती देवी, पूर्व उपमुख्य पार्षद चंद्रशेखर कुशवाहा, एस एस एजुकेशनल ट्रस्ट एवं वेलफेयर के चेयरमैन एस के सिंह, एनजीओ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज मान ठाकुर, इंडेवर क्लासेस के डायरेक्टर गौरव सिंह, अरविंद कुमार और द्वारिका प्रसाद उपस्थित रहे। साथ…

Read More

डेहरी : जिले अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात नियमों का पालन, पूर्ण शराबबंदी को लेकर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहें हैं। अपराध पर नियंत्रण के साथ साथ जिले के विभिन्न थानों की गतिविधियों की जानकारी को लेने के लिए रोहतास एसपी लगातार विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण भी कर रहे हैं। इसी के तहत शनिवार की रात रोहतास एसपी ने डेहरी मुफ्फसिल थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डेहरी के विभिन्न सड़को पर रात्रि गस्ती/पैदल गस्ती किया गया तथा वाहनों का विधिवत जांच किया गया। पैदल गस्ती में प्रतिनियुक्त कर्मियों एवं गार्डो को भी…

Read More