Author: Manish Singh

पटना : देश की नंबर वन शर्ट वीडियो ऐप ‘जोश’ के द्वारा रविवार को बिहार की राजधानी पटना स्थित संस्कृति हॉल में इंफ्ल्यूएंसर और सेलिब्रिटी मीट अप कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे देश के जाने माने सकड़ों युवा क्रिएटरों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जोश के कम्युनिटी मैनेजर कौशल सिन्हा, ज़ोनल मीडिया ग्रुप के डायरेक्टर संजीव कुमार सिंह, सारेगामा म्यूजिक के निशांत गुंजन, भोजपुरी इंफ्ल्यूएंसर रुचि सिंह और अंजलि झा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में यूपी, बिहार, झारखंड के दर्जनों शहर से 120 से अधिक जोश क्रिएटरों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जोश ऐप के द्वारा…

Read More

• खान सर की आवाज से एमडीए को मिलेगी गति • फाइलेरिया पर जन-जागरूकता बढ़ाने की जरूरत पर खान सर ने जतायी सहमति • सहयोगी संस्थाओं की टीम ने खान सर से की मुलाकात पटना : शिक्षा और स्वास्थ्य एक दूसरे की अनुपूरक है। शिक्षक प्रगति की कड़ी को जोड़ने के साथ स्वस्थ्य समाज की बुनियाद मजबूत करने में भी हमेशा से सहयोगी रहे हैं। राज्य के साथ देश के नौनिहालों को शिक्षित करने में जुटे खान सर आज किसी परिचय के मोहताज़ नहीं हैं। जटिल जानकारियों को सरल एवं सुलभ बनाने में जुटे खान सर अब फाइलेरिया उन्मूलन में…

Read More

बक्सर : जिले में चोरों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि चोर अब मंदिर में भी चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मामला कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के बड़का ढाकाइच का है। जहां देर रात चोरों ने मंदिर से करोड़ों रुपये की अष्टधातु की चार मूर्तियों की चोरी कर ली है। जब सुबह ग्रामीण पूजा करने के लिए मंदिर में पहुंचे तो मंदिर का दृश्य देखकर हैरान रह गए, मंदिर में चोरी होने की घटना जंगल में आग की तरह आसपास के गांव में फैल गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 84 को जाम कर…

Read More

औरंगाबाद : जिले के एक बैंक से दो ठग को पकड़ाये है। दोनों बैंक में पैसा निकालने आने वाले लोगों से खुल्ले पैसा मांगने के बहाने रुपया ठगने का काम करते थे। जिले के ओबरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पटना जिला के दो जालसाज पकड़े गए हैं। इन जालसाजों का काम बैंक आए ग्राहकों से रुपया ठगना था। वे इससे पहले भी जिले में कई कांड कर चुके हैं। इनकी पहचान पटना जिले के बख्तियारपुर के जितेंद्र पांडेय और रवि मिश्र के रूप में कई गई है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि ओबरा में स्थित पंजाब…

Read More

बक्सर : फ्रूट बीयर के नाम पर शराब तस्करी की एक कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है चौसा उत्पाद चेकपोस्ट पर यूपी से आ रही एक पिकअप जांच के दौरान शक के आधार पर पकड़ लिया गया। जिसकी जांच की गई तो पिकअप पर 15 सौ लीटर अल्कोहल युक्त बीयर की बोतलें थी। बरामद शराब की कीमत तकरीबन 10 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, वाहन को जब्त कर लिया गया। उत्पाद निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि प्रतिदिन की तरह उत्पाद पुलिस शराब व शराबियों के साथ वाहनों…

Read More

रोहतास : डेहरी में आईबी और वाणिज्य कर विभाग की टीम ने सूर्या वेंकट हॉल पर छापेमारी की है। टीम ने धावा बोलते हुए सूर्या बैंकट हॉल में मौजूद तमाम रजिस्टर और कागजातों को सीज कर उसकी जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस और प्रशासन की गाड़ियों को देख आसपास के व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। क्योंकि इसी कैंपस के आसपास बड़े-बड़े कई प्रतिष्ठान मौजूद हैं। जहां ग्राहकों की आवाजाही थी। मिली जानकारी के अनुसार कश्यप टाइल्स एवं उसके बगल में मौजूद एक इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स का बड़ा शोरूम मौजूद है। जहां एक साथ छापेमारी दल की गाड़ियां रुकी थी। बताया जाता…

Read More

रोहतास : पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शनिवार को एक ही जगह पर शराब तस्करी में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 86.2 पेटी देशी व विदेशी शराब बरामद हुई है। एसपी विनीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि शराब धंधे में संलिप्त कई तस्करों द्वारा पखनारी गांव जाने वाले रास्ते से वाहनों द्वारा शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवसागर थाना क्षेत्र में सघन छापेमारी चलाया। छापेमारी के दौरान ग्रीन पैलेस होटल के पीछे गांव पखनारी जाने वाले रास्ते से एक संदिग्ध ट्रैक्टर और…

Read More

सासाराम : सासाराम शहर में पांच दिन से लापता युवक का शव शहर के पूर्वी क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी तले तालाब में शनिवार को बरामद किया गया। युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के प्रतापगंज मुहल्ले के राज कुमार चौधरी के पुत्र 20 वर्षीय विशाल कुमार के रूप में की गई। लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्ट ऑफिस चौक पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। लगभग दो से ढ़ाई घंटे तक आवगमन पूरी तरह बाधित रहा। पुलिस…

Read More

पटना : बिहार के अरवल महिला थाना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देशभर के सभी महिला थानों में नंबर वन घोषित की गई है। 20 जनवरी को भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आयोजित पुलिस महानिदेशक सम्मेलन में महिला थानाध्यक्ष पूनम चौधरी को सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया। दरअसल भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा देश के सभी महिला थानों का सर्वे कराया गया। भारत सरकार के द्वारा सर्वे में अरवल महिला थाना टॉप 3 थानों में अपना स्थान हासिल किया है। अरवल महिला थाना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार…

Read More

औरंगाबाद : ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर मे जहां एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है, घटना एनएच देव मोड़ के समीप की है मृतक की पहचान हरेंद्र चौधरी गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि कार पर दो लोग सवार होकर गुरुआ से कहीं जा रहे थे तभी देव मोड़ के समीप तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति की…

Read More