Author: Manish Singh

सासाराम : नोखा प्रखंड मुख्यालय में एक भी स्टेडियम नहीं है जब कि नोखा में फुटबॉल मैच हमेशा ही होता रहता है। खेल को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम खेल मैदान जरूरी है। जिसको लेकर के विभाग को लिखा जाएगा। नोखा में जहा पर खेल होता है वह मैदान बाजार समिति का होने के कारण वहां स्टेडियम नहीं बन पायेगा। स्टेडियम के लिए जमीन की तलाश की जाएगी। उक्त बातें काराकाट सांसद महाबली सिंह ने कहीं। मौका था तराढ़ के डिलिया खेल मैदान में कैनवास क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन। उद्घाटन मैच सूर्यपुरा और सरियाव के बीच खेला गया। जिनमें पहले…

Read More

औरंगाबाद : दाऊदनगर प्रखंड के एक छोटे से गांव रतनपुर की रहने वाली अंजना कुमारी अंतरराष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी है। अंजना BWF द्वारा जारी रैंकिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार की सबसे ज्यादा रैंक प्राप्त खिलाड़ी भी है। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में अंजना ने 10 रैंक की सुधार के साथ 167वें रैंक पर पहुंच गई है। 2015 नेशनल गेम्स कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी अंजना कुमारी का अगला लक्ष्य जल्दी से जल्दी BWF रैंकिंग में विश्व की शीर्ष 100 खिलाड़ियों में शामिल होना है।

Read More

औरंगाबाद : जिले के कुटुंबा प्रखंड के चिल्हकी मैदान में अम्बे महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद, सदर विधायक, विधायक कुटुंबा, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात कुटुंबा प्रखंड के विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गान गाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। स्वागत गान के उपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रभूषण गुप्ता, अंचल अधिकारी एवं राजस्व पदाधिकारी कुटुंबा हिमांशु कुमार द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं वरीय पदाधिकारियों को अंग वस्त्र देकर एवं फूल मालाओं से स्वागत किया गया। तदोपरान्त इन सभी वरीय…

Read More

बक्सर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को बक्सर पहुंचे। उन्होंने सिमरी अंचल के कठार गांव का दौरा किया। वहां किसान विनोद कुमार द्वारा की जा रही जैविक खेती का उन्होंने अवलोकन किया। इस दौरान मीडिया के लोगों ने उनसे सवाल किया चौसा में किसानों का धरना चल रहा हैं, किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल रही है। इस विषय पर उन्होंने कुछ नहीं बोला। हालांकि उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने की बात कही। कहा किसानों को इसके लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा वे ब्रह्मपुर में स्थित बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर की पूजा अर्चना करने गए। वहां…

Read More

रोहतास : दिनारा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर बंदूकें गरज उठी। इस दौरान हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। लेकिन जमकर मारपीट हुई है। जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पहले से हीं तनातनी चल रही थी। जिस कारण गोलीबारी की घटना हुई है। बताया जाता है कि दिनारा थाना क्षेत्र के घोड़वछ गांव में पहले के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। जिसकी सूचना दिनारा पुलिस को मिलते हीं दिनारा थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। पुलिस ने मौके से दो देसी बन्दूक…

Read More

सासाराम : नगर थाना क्षेत्र के करनसराय मोहल्ले में बुधवार को एक युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक बब्लू चंद्रवंशी का पुत्र प्रकाश कुमार बताया जाता है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा गया। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जाता है कि प्रकाश कर्जदाताओं की धमकी से परेशान थे, इसी कारण उसने आत्महत्या की है। वह गया में बैंक में नौकरी करता था, लेकिन दिवाली में जब घर आया तो वापस काम पर नहीं लौटा…

Read More

सासाराम : एसपी विनीत कुमार द्वारा जिला मुख्यालय सासाराम में प्रत्येक बुधवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज एसपी के दूसरे जन संवाद कार्यक्रम में सबसे अधिक भूमि विवाद तथा पुराने लंबित मामलों में अनुसंधान व अपराधियों की गिरफ्तारी से संबंधित मामले आए। इस दौरान किसी ने पुलिस द्वारा मामले में अनुसंधान व आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं करने तो किसी किसी ने भूमि विवाद के निष्पादन में पुलिस द्वारा रूचि न लेने की शिकायत की। दूसरे दिन के जन संवाद कार्यक्रम में 40 लोग पहुंचे। एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुन उसका…

Read More

रोहतास : परिवहन विभाग ने एक मोटरयान निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया है। वहीं दो एमवीआई को स्थानांतरित किया गया है। इस संबंध में विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। रोहतास के मोटर यान निरीक्षक राकेश रंजन को कई आरोप में विभाग ने निलंबित कर दिया है। राकेश रंजन के निलंबन के बाद खाली हुए रोहतास जिले में बेगूसराय में पदस्थापित संजय कुमार को भेजा गया है। इन्हें भोजपुर जिले का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं परिवहन ट्रिब्यूनल पटना में पदस्थापित कुमार विवेक को बेगूसराय में पदस्थापित किया गया है। साथ ही लखीसराय़ जिले का अतिरिक्त प्रभार दिया…

Read More

औरंगाबाद: जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष रजनीश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर सभी बीमा कम्पनीयो के पदाधिकारीयों और अधिवक्ताओं के साथ अपने प्रकोष्ठ में अपराह्न 1.30 बजे एक बैठक किया। जिसमें इन्शुरेंस कंपनी के मैनेजर में ओरिएंटल से निखिल कुमार गुप्ता, नेशनल इंश्योरेंस से ज्ञानेंद्र कुमार तथा नई इंडिया इन्सुरेंस से बेंशन राइट के अलावे इन्सुरेंस कंपनी के अधिवक्ता श्री रसिक बिहारी सिंह, श्री अरूण तिवारी, श्री धनन्जय शर्मा, श्री अरविन्द सिंह ने भाग लिया तथा बैठक में सभी ने पिछले राष्ट्रीय लोक अदालत में हुए निष्पादन से…

Read More

डेहरी ऑन सोन : गणतंत्र दिवस के मौके पर नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार प्रबंधन द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों तथा जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की सुविधा देने का निर्णय लिया गया है। यह सुविधा तत्काल प्रभाव से लागू हो चुकी है एवं सेवा प्रदान किया जा रहा है। संस्थान के प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने बताया कि औषधि रोग विभाग एवं इससे जुड़े शिशु रोग, मानसिक रोग क्षय रोग, चर्म रोग आदि विभागों में भर्ती लिए गए मरीजों को रेडियोलॉजी विभाग के अलावे ईसीजी और टीएमटी जांच में विशेष छूट…

Read More